• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL 2027 से पहले सबसे बड़ा ट्रेड, ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की बदली टीम, इतने करोड़ में हुई डील

sports_master by sports_master
June 23, 2026
in क्रिकेट
0
IPL 2027 से पहले सबसे बड़ा ट्रेड, ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की बदली टीम, इतने करोड़ में हुई डील

नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की टीमें बदल चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंटस के बीच सबसे बड़ा ट्रेड हो चुका है। लंबे समय से इसकी खबरें क्रिकेट के गलियारों में टहल रही थी। आज यानि 23 जून को आईपीएल की ओर से इस पर आधिकारिक मुहर लगा दी गई है। पंत दिल्ली में 15 करोड़ में वापसी करेंगे तो वहीं कुलदीप को एलएसजी ने 13.5 करोड़ की कीमत पर साइन किया है।

ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की अदला-बदली

2 साल लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा रहने के बाद ऋषभ पंत की एक बार फिर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो चुकी है। डीसी के साथ उन्होंने 2016 में अपने करियर की शुरुआत की थी। तो वहीं साल 2022 से दिल्ली के लिए खेल रहे कुलदीप यादव लखनऊ के लिए खेलेंगे। आईपीएल 2027 से पहले यह लीग की सबसे बड़ी ट्रेड डील मानी जा सकती है। क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल के साथ ही भारतीय क्रिकेट के भी स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं।

ऋषभ को नुकसान तो कुलदीप को फायदा

आईपीएल की ओर से जानकारी दी गई है कि ऋषभ पंत ने 15 करोड़ की सैलरी पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ डील साइन की है। 2025 में हुए ऑक्शन में एलएसजी ने उनके ऊपर 27 करोड़ा का दांव खेलकर इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया था। यानि पंत को सीधे तौर पर 12 करोड़ का नुकसान हुआ है। दूसरी ओर कुलदीप यादव की सैलरी में 25 लाख की बढ़ोतरी हुई है। आईपीएल 2026 में दिल्ली की ओर से 13.25 करोड़ दिए जाते थे। लखनऊ में उन्हें 13.50 करोड़ मिलेंगे।

दोनों खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन

इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो कुलदीप ने आईपीएल 2026 में 12 मैच की 11 पारियों में 10 विकेट हासिल किए थे। दूसरी ओर ऋषभ पंत एलएसजी में आने के बाद से ही लय में नजर नहीं आए। आईपीएल 2025 में उन्होंने 13 पारियों में सिर्फ 361 रन बनाए। वहीं साल 2026 में 12 मैचों में सिर्फ 222 रन ही बना सके। 27 करोड़ की कीमत के हिसाब से उनका प्रदर्शन औसत से भी नीचे दर्जे का कहा जा सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि अब दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों की किस्मत बदल पाते हैं या नहीं।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जो रूट टेस्ट में पहले स्थान पर वनडे में शुभमन गिल ने मारी लंबी छलांग

जो रूट टेस्ट में पहले स्थान पर वनडे में शुभमन गिल ने मारी लंबी छलांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us