चेन्नई: भारत ने अफगानिस्तान को वनडे सीरीज के तीसरे मैच में 9 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम ने 3 मैचों की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।
चेपॉक स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद पहले पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने 218 रन बनाए। भारत ने 29वें ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली की जगह इस सीरीज में शामिल किए गए यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली तो रोहित शर्मा का बल्ला भी बोला।
यशस्वी जायसवाल का वनडे में दूसरा शतक
219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। पहले ही ओवर में टीम ने 23 रन जड़ दिए। 10 ओवर में टीम 81 रनों तक पहुंच चुकी थी। यशस्वी ने सिर्फ 38 गेंदों पर 50 रन पूरे किए तो रोहित ने 47 गेंदें लीं। शतक की तरफ बढ़ रहे रोहित 79 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 69 गेंदों का सामना किया और 9 चौकों के साथ 3 छक्के मारे। मोहम्मद नबी ने 170 रनों की साझेदारी को तोड़ा।