दांबुला: इंडिया ए ने श्रीलंका में ट्राई नेशन ए सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की। मेजबान श्रीलंका के खिलाफ इंडिया ए ने लगभग हार चुके मुकाबले को दमदार वापसी करते हुए जीता। अब तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम टूर्नामेंट में अपने दूसरे मुकाबले के लिए तैयार है। इंडिया ए का यह मुकाबला टूर्नामेंट की तीसरी टीम अफगानिस्तान ए के खिलाफ होगा।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज को पोस्टर बॉय हैं। श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में वह सिर्फ 14 रन बना सके थे। टीम इंडिया ने तीन विकेट जल्दी खो दिए थे। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह टीम को बेहतर शुरुआत देने की कोशिश करेंगे। इस मुकाबले में इंडिया ए के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना काफी कम नजर आ रही है।
ट्राई-नेशन ए सीरीज का दूसरा मुकाबला किन टीमों के बीच खेला जाएगा?
ट्राई-नेशन ए सीरीज का दूसरा मुकाबला इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेला जाएगा।
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई-नेशन ए सीरीज का दूसरा मैच कब होगा?
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई-नेशन ए सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 जून (गुरुवार) को खेला जाएगा।
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा?
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए का मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाला मुकाबला कितने बजे से होगा?
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाला मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

