• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रजत पाटीदार की हाफ सेंचुरी से ग्वालियर चीतास विजयी

sports_master by sports_master
June 8, 2026
in क्रिकेट
0
रजत पाटीदार की हाफ सेंचुरी से ग्वालियर चीतास विजयी

इंदौर। रजत पाटीदार की आक्रामक अर्धशतकीय पारी की मदद से ग्वालियर चीतास टीम ने  मालवा स्टालियंस टीम पर   51 रनों से जीत दर्ज की। टीम की जीत की नींव रखने वाले रजत पाटीदार को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ग्वालियर चीतास ने सात विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने लीग में अपना पहला अर्धशतक जड़ते हुए छह चौके और चार छक्कों की मदद से मात्र 30 गेंदों पर 65 रन की विस्फोटक पारी खेली। सलामी बल्लेबाज पार्थ चौधरी ने 34 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया, जबकि मंगेश यादव ने 17 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए।

विनीत रावत ने चार विकेट लिए जबकि हर्षवर्धन सिंह ने तीन बल्लेबाजों को डगआउट की राह दिखाई। 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मालवा स्टालियंस की टीम में आशुतोष शर्मा जैसे कई बड़े नाम थे जबकि पिछले सत्र के सफल खिलाड़ी पार्थ साहनी भी इसी टीम में हैं। मगर कोई भी बल्लेबाज उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। टीम की शुरुआत तो ठीक रही थी।

आशुतोष 15 रन ही बना पाए

राकेश ठाकुर और अंश यादव ने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 48 रन जोड़े। राकेश ठाकुर ने 26 गेंदों में 33 रन बनाए, जबकि अंश यादव ने 19 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेली। मगर इस जोड़ी के बिखरते ही पारी भी बिखरती चली गई। टीम के कप्तान आशुतोष शर्मा ने 12 गेंदों में मात्र 15 रन बनाए। वहीं पार्थ साहनी भी सिर्फ नौ रन का योगदान दे सके।

लगातार विकेट गंवाते हुए 17.1 ओवर में पूरी टीम 139 रन पर सिमट गई। ग्वालियर चीतास की ओर से इशान अफरीदी और सौम्य पांडे ने तीन-तीन विकेट लिए। आकाश रघुवंशी और मंगेश यादव ने भी महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कीं और टीम ने लगभग तीन ओवर शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या फिट, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से नहीं हुए बाहर

वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या फिट, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से नहीं हुए बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us