• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप पर वैभव

sports_master by sports_master
May 31, 2026
in आईपीएल 2026
0
सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप पर वैभव

खेल डेस्क | ऑरेंज कैप की रेस का आखिर समापन हो गया। वैसे तो फाइनल मैच पूरा होने के बाद तय होना था कि किस खिलाड़ी ने इस कैप पर कब्जा किया है, लेकिन खिताबी भिड़ंत शुरू होने के कुछ ही देर बाद इस पर आखिरी मोहर लग गई।

केवल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस साल सबसे ज्यादा रन आईपीएल में बनाकर इस कैप को अपने नाम कर लिया है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन भी इस रेस में थे, लेकिन वे पीछे छूट गए।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बनाए 776 रन

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीत ली है। वैभव ने इस साल कुल मिलकर 16 मैच खेले और 776 रन बना ​दिए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए। उनके शतकों की संख्या और बढ़ सकती थी, लेकिन वे दो बार इसके बेहद करीब आकर चूक गए। वैभव ने 48.50 के औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से इतने रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के आए। वैभव ने सबसे ज्यादा छक्के भी इस सीजन लगाए हैं।

शुभमन गिल और साई सुदर्शन फाइनल में नहीं बना पाए रन

आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले तक शुभमन गिल और साई सुदर्शन भी उनका पीछा रहे थे। मुकाबले से पहले गिल ने 722 और साई ने 710 रन बनाए थे। लेकिन फाइनल में आरसीबी के खिलाफ किसी का भी बल्ला उस तरह से नहीं चला, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। गिल केवल 10 और साई 12 रन बनाकर चलते बने। इस तरह से देखें तो वैभव सूर्यवंशी के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल रहे, जिन्होंने 16 मैच खेलकर 732 रन बनाए हैं। इसके बाद साई सुदर्शन हैं। जिन्होंने 17 मैच खेलकर 722 रन बनाए हैं।

पूरे सीजन रहा वैभव सूर्यवंशी का जलवा

इस पूरे सीजन वैभव सूर्यवंशी की खूब चर्चा रही। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी से जहां एक ओर गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा किया, वहीं दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हालांकि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स फाइनल तक नहीं पहुंच पाई, नहीं तो वैभव के रनों में और भी इजाफा हो सकता था। अब देखना होगा कि अगले साल वैभव अपनी टीम के लिए कैसा खेल दिखाते हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
आरसीबी की दूसरी खिताबी जीत में विराट का विजयी छक्का

आरसीबी की दूसरी खिताबी जीत में विराट का विजयी छक्का

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us