• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में 1000 पार

sports_master by sports_master
May 30, 2026
in आईपीएल 2026
0
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में 1000 पार

खेल डेस्क /:वैभव सूर्यवंशी का शानदार फॉर्म आईपीएल 2026 में जारी है। उन्होंने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वैभव अब आईपीएल में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने में आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसके साथ ही वह पारी के आधार पर सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

वैभव ने 440 बॉल में बनाए 1000 रन

वैभव ने आईपीएल में अपने 1000 रन बनाने 440 गेंदों में पूरे किए। इससे पहले आईपीएल में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज हजार रन बनाने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था। उन्होंने ये कारनामा 566 गेंदों में किया था। इसके बाद लिस्ट में तीसरे नंबर पर टिम डेविड का नाम है। उन्होंने 573 बॉल में अपने 1000 रन पूरे किए थे। चौथे नंबर पर ट्रैविस हेड का नाम है। उन्होंने 588 बॉल आईपीएल में 1000 रन बनाए थे। फिल साल्ट ने 591 गेंदों में अपने 1000 आईपीएल रन पूरे किए थे और वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

IPL में सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 440 – वैभव सूर्यवंशी
  • 566 – आंद्रे रसेल
  • 573 – टिम डेविड
  • 588 – ट्रैविस हेड
  • 591 – फिल सॉल्ट

तीसरे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने वैभव

IPL में पारी के आधार पर सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजॉन की बातों करें तो वहां वैभव का नाम तीसरे नंबर पर है। उन्होंने 23 पारियों में हजार रन पूरे किए। आईपीएल में सबसे 1 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम था। उन्होंने 21 पारियों में ये कारनामा किया था। वहीं लेंडल सिमंस का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने 23 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। आपको बता दें कि वैभव अब आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यहां उन्होंने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ा है। सुदर्शन ने 25 पारियों में 1000 रन बनाए थे।

सबसे तेज 1000 आईपीएल रन बनाने वाले बल्लेबाज (पारी के आधार पर)

  • 21 – शॉन मार्श
  • 23 – लेंडल सिमंस
  • 23 – वैभव सूर्यवंशी
  • 24 – डेवोन कॉनवे
  • 25 – मैथ्यू हेडन
  • 25 – साई सुदर्शन

लगातार दूसरी बार शतक लगाने से चूके वैभव

वैभव सूर्यवंशी के पास गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में शतक लगाने का मौका था लेकिन वह 47 बॉल पर 96 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान वैभव ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 204.26 का रहा। इससे पहले एलिमिनेटर मैच में भी वैभव सेंचुरी लगाने से चूक गए थे। उस मुकाबले में वह 29 बॉल पर 97 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए थे। वैभव लगातार पिछले दो मैचों में अपनी सेंचुरी पूरी नहीं कर पाए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
साई सुदर्शन लगातार दो बार हिट विकेट आउट क्यों ?

साई सुदर्शन लगातार दो बार हिट विकेट आउट क्यों ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us