• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वैभव का बढ़ता जा रहा है वैभव

sports_master by sports_master
May 28, 2026
in आईपीएल 2026
0
वैभव सूर्यवंशी का अनवरत वैभव

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टीम के 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों ऐसी ऐतिहासिक पारी खेली जिसके दम पर वह एक साथ कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ने के साथ अपने नाम करने में कामयाब हो गए। वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में 97 रनों की अपनी पारी के दौरान कुल 12 छक्के और 5 चौके जड़े जिसके दम पर उन्होंने आईपीएल में कई ऑल टाइम रिकॉर्ड्स को तोड़ने के साथ उसे अपने नाम कर लिया।

डेविड वॉर्नर के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

आईपीएल के एस सीजन में जहां वैभव सूर्यवंशी अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को अपने नाम करने में कामयाब हो गए हैं, तो वहीं अब वह एक आईपीएल सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। पहले ये रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर था जिन्होंने साल 2016 के आईपीएल सीजन में पावरप्ले में कुल 467 रन बनाए थे, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने उनके इस रिकॉर्ड को अब पीछे छोड़ने के साथ आईपीएल 2026 के सीजन में पावरप्ले में कुल 490 रन बनाने के साथ एक नया ऑल टाइम रिकॉर्ड बना दिया है।

आईपीएल के सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • वैभव सूर्यवंशी – 490 रन (साल 2026)
  • डेविड वॉर्नर – 467 रन (साल 2016)
  • ट्रैविस हेड – 402 रन (साल 2024)
  • साई सुदर्शन – 402 रन (साल 2025)
  • एडम गिलक्रिस्ट – 382 रन (साल 2009)

सनथ जयसूर्या सहित एक साथ कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी पारी का आगाज किया उसी के साथ उन्होंने अपने इरादों को जाहिर कर दिया था। इस मैच में पहले 6 ओवर्स का खेल जब खत्म हुआ तो उस समय तक वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से कुल 8 छक्के देखने को मिल चुके थे, जिसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में एक पारी में पहले 6 ओवर्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी ने सनथ जयसूर्या सहित कई दिग्गजों को एक साथ पीछे छोड़ दिया था। वहीं वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अब एक पारी में 10 या उससे अधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल के बराबर पहुंच गए हैं, जिसमें दोनों के नाम 4-4 पारियों में ये कारनामा करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

पहले 6 ओवर्स में आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • वैभव सूर्यवंशी – 8 छक्के (बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, साल 2026)
  • सनथ जयसूर्या – 7 छक्के (बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, साल 2008)
  • जोस बटलर – 7 छक्के (बनाम दिल्ली कैपिटल्स, साल 2018)
  • जॉनी बेयरस्टो – 7 छक्के (बनाम आरसीबी, साल 2022)
  • अभिषेक शर्मा – 7 छक्के (बनाम पंजाब किंग्स, साल 2026)
  • वैभव सूर्यवंशी – 7 छक्के (बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, साल 2026)
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

धोनी का क्या हो सकता है अगला कदम ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us