• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बेंगलुरु ने बनाया प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

sports_master by sports_master
May 26, 2026
in आईपीएल 2026
0
बेंगलुरु ने बनाया प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

धर्मशाला।IPL 2026 के पहले प्लेऑफ में RCB के बल्लेबाजों ने मिलकर गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। इस मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए और GT के सामने 255 रन का पहाड़ जैसा टारगेट रखा है। आपको बता दें कि 254 रन बनाने के साथ ही RCB ने आईपीएल के प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड है।

RCB ने तोड़ा गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड

RCB से पहले आईपीएल में प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम था। GT ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 3 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस का नाम है। MI ने आईपीएल 2025 में GT के खिलाफ मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर बनाया था। लिस्ट में चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स का नाम है। उन्होंने 2014 में CSK के खिलाफ मैच में स्कोरबोर्ड पर 226/6 का स्कोर खड़ा था। वहीं चेन्नई ने आईपीएल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 222 रन का स्कोर बनाया था।

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीमें

  • 254/5 RCB बनाम GT धर्मशाला 2026 *
  • 233/3 GT बनाम MI अहमदाबाद 2023
  • 228/5 MI बनाम GT न्यू चंडीगढ़ 2025
  • 226/6 PBKS बनाम CSK वानखेड़े 2014
  • 222/5 CSK बनाम DC चेन्नई 2012

इसके साथ ही RCB ने इस मैच में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। बेंगलुरु की टीम अब आईपीएल प्लेऑफ में एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम बन गई है। इस मैच में उनके बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 38 बाउंड्री (चौके-छक्के) लगाए। इससे पहले ये रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था। आईपीएल 2012 में उनकी टीम के बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में कुल 33 चौके-छक्के लगाए थे। पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2014 में चेन्नई के खिलाफ मैच में 32 बाउंड्री लगाया था।

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीमें

  • 38 RCB बनाम GT धर्मशाला 2026 *
  • 33 CSK बनाम DC चेन्नई 2012
  • 32 PBKS बनाम CSK वानखेड़े 2014
  • 31 GT बनाम MI अहमदाबाद 2023
  • 31 MI बनाम GT न्यू चंडीगढ़ 2025
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
इंदौर के रजत पाटीदार के नेतृत्व में बेंगलुरु लगातार दूसरे साल फाइनल में

इंदौर के रजत पाटीदार के नेतृत्व में बेंगलुरु लगातार दूसरे साल फाइनल में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us