• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

राजस्थान रॉयल्स प्ले ऑफ में, मुंबई इंडियंस को हराया

sports_master by sports_master
May 24, 2026
in आईपीएल 2026
0
राजस्थान रॉयल्स प्ले ऑफ में, मुंबई इंडियंस को हराया

MI vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 69वां लीग मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में खेला गया जिसे राजस्थान रॉयल्स की टीम 30 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही।

इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर्स में 175 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी।

राजस्थान रॉयल्स की इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं रही, जिसमें उन्होंने अपने दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों को 33 के स्कोर तक गंवा दिया था। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने एक छोर से पारी को संभालते हुए 38 रनों की तो वहीं निचलेक्रम में बल्लेबाजी करने आए जोफ्रा आर्चर ने 32 रनों की पारी खेलने के साथ राजस्थान का स्कोर 20 ओवर्स में 205 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने जहां 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश और गजनफर ने 1-1 विकेट लिया।

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम की शुरुआत इस मुकाबले में बिल्कुल भी अच्छी देखने को नहीं मिली जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट ही डक पर रोहित शर्मा के रूप में गंवा दिया। 38 के स्कोर तक मुंबई अपने चार अहम विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने पारी को संभालने का प्रयास किया और दोनों के बीच में 5वें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी भी हुई। जैक्स अहम समय पर 33 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए, वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या भी 34 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मुंबई इंडियंस के लगातार विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव के 60 रन बनाकर आउट होने के साथ मुंबई इंडियंस की हार तय हो गई थी। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से इस मैच में जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट हासिल किए तो वहीं नांद्रे बर्गर, ब्रजेश शर्मा और यश राज पुंजा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को हराकर किया सीजन का अंत

दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को हराकर किया सीजन का अंत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us