• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

गुजरात टाइटंस 89 रनों से विजयी,चेन्नई सुपर किंग्स का इस साल का आईपीएल सफर खत्म

sports_master by sports_master
May 22, 2026
in आईपीएल 2026
0
गुजरात टाइटंस 89 रनों से विजयी,चेन्नई सुपर किंग्स का इस साल का आईपीएल सफर खत्म

GT vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 66वां लीग मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच में खेला गया, जिसे गुजरात टाइटंस की टीम 89 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रनों का स्कोर बनाया था।

गुजरात टाइटंस को इस मैच में उनकी कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देने के साथ पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की जिसमें गिल 64 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर रनों की गति को धीमे नहीं पड़ने दिया जिसमें दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 36 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी देखने को मिली। साई सुदर्शन इस मुकाबले में 53 गेंदों में 84 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। वहीं जोस बटलर अंत तक नाबाद रहते हुए 57 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इस मैच में अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और स्पेंसर जॉनसन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली, जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट पारी की पहली गेंद पर संजू सैमसन के रूप में गंवा दिया। इसके बाद 29 के स्कोर तक टीम तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से उनके लिए मुकाबले में वापसी करना काफी मुश्किल हो गया शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रनों की पारी खेलकर सीएसके की मैच में वापसी करने की कोशिश जरूर की लेकिन उनके वापस लौटने के साथ ही जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई। चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच में 13.4 ओवर्स में 140 के स्कोर पर सिमट गई जिसमें गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और राशिद खान ने 3-3 विकेट हासिल किए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
शुभमन गिल भी विराट और क्रिस गेल के क्लब में

शुभमन गिल भी विराट और क्रिस गेल के क्लब में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us