• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज अगस्त में

sports_master by sports_master
May 18, 2026
in आईपीएल 2026
0
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज अगस्त में

नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।  लंबे समय से इस दौरे के कार्यक्रम का इंतजार कर रहे फैंस के लिए राहत भरी खबर है कि भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे हाफ में खेली जाएगी।

यह सीरीज मौजूदा ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र का हिस्सा होगी और दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टेस्ट सीरीज के लिए 15 अगस्त से 27 अगस्त के बीच का विंडो तय किया है। हालांकि दोनों टेस्ट मैचों की सटीक तारीखों का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इस संभावित शेड्यूल की जानकारी भारतीय टीम समेत सभी संबंधित पक्षों को दे दी गई है।

T20I सीरीज की तारीख का ऐलान होना बाकी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह टेस्ट सीरीज लंका प्रीमियर लीग (LPL) के समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू होगी। LPL का फाइनल 9 अगस्त को खेला जाना है, जिसके बाद श्रीलंका बोर्ड टेस्ट मुकाबलों की मेजबानी करेगा। हालांकि, इस दौरे में प्रस्तावित तीन T20I मुकाबलों को लेकर अब भी स्थिति साफ नहीं है। शुरुआत में इन मैचों को पिछले साल आए साइक्लोन डिटवाह पीड़ितों के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से आयोजित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन सितंबर में भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल के कारण इन मुकाबलों के लिए समय निकालना चुनौती बन सकता है।

दरअसल, सितंबर में भारत का बांग्लादेश दौरा प्रस्तावित है, जहां टीम को तीन ODI और तीन T20I मैचों की सीरीज खेलनी है। यह दौरा पिछले साल स्थगित हुई सीरीज का हिस्सा है, जिसे दोनों देशों के बीच तनाव के चलते टाल दिया गया था। अब कूटनीतिक रिश्तों में सुधार के संकेत मिलने के बाद इस सीरीज के होने की उम्मीद फिर से बढ़ गई है।

भारतीय टीम का शेड्यूल काफी बिजी

इसके अलावा भारतीय टीम को सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज और नागोया एशियन गेम्स में भी शिरकत करनी है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कैलेंडर बेहद व्यस्त नजर आ रहा है। वहीं, BCCI सचिव देवजीत सैकिया इस समय ICC प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं। उनका यह दौरा श्रीलंका क्रिकेट में चल रहे प्रशासनिक बदलावों के बीच काफी अहम माना जा रहा है। श्रीलंका सरकार ने हाल ही में पुराने बोर्ड को भंग कर अंतरिम श्रीलंका क्रिकेट ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी का गठन किया है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन को पीछे छोड़ा

43 छक्कों के साथ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us