• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विराट कोहली के शतक से बेंगलुरु की शानदार जीत

sports_master by sports_master
May 14, 2026
in आईपीएल 2026
0
विराट की शानदार पारी से आरसीबी विजयी

RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 57वां लीग मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में खेला गया जिसे आरसीबी की टीम 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही।

आरसीबी को इस मैच में 193 रनों का टारगेट मिला था जिसे उन्होंने विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी के दम पर 19.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। इस मुकाबले में आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। केकेआर की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर बनाया है।

केकेआर की तरफ इस मैच में अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने 23 के स्कोर पर अपना पहला विकेट फिन एलन के रूप में गंवा दिया था, इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे अंगकृष रघुवंशी ने एक छोर को संभाले रखते हुए आखिर ओवर तक बल्लेबाजी की जिसमें उन्होंने कैमरून ग्रीन के साथ जहां तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की तो वहीं फिर रिंकू सिंह के साथ मिलकर 76 रनों की साझेदारी की। अंगकृष रघुवंशी के बल्ले से इस मैच में 46 गेंदों में 71 रनों की पारी देखने को मिली, इसके अलावा रिंकू सिंह ने नाबाद 49 तो वहीं कैमरून ग्रीन ने 32 रनों की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम डार और जोश हेजलवुड 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

आरसीबी की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए विराट कोहली के बल्ले का कमाल देखने को मिला जो 105 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को शानदार जीत दिलाकर वापस लौटे। इसके अलावा आरसीबी की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने 39 रनों की पारी खेली। वहीं केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने तीन जबकि सुनील नरेन ने एक विकेट हासिल किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
विराट कोहली के कई कीर्तिमान, बस गिनते चले जाइए

विराट कोहली के कई कीर्तिमान, बस गिनते चले जाइए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us