• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सारा टेलर इंग्लैंड की पुरुष टीम की फील्डिंग कोच नियुक्त

sports_master by sports_master
May 13, 2026
in Uncategorized, क्रिकेट
0
सारा टेलर इंग्लैंड की पुरुष टीम की फील्डिंग कोच नियुक्त

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 13 मई को कई बड़े ऐलान किए हैं, जिसमें उन्होंने जहां अपनी पुरुष नेशनल टीम के नए सिलेक्टर के रूप में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्कस नॉर्थ को नियुक्त किया तो वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नए फील्डिंग कोच की भी नियुक्ति की है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को अपने घर पर 4 जून से टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर ईसीबी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अपनी पूर्व महिला विकेटकीपर खिलाड़ी सारा टेलर को फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है।

सारा टेलर को इस वजह से मिली फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी

ईसीबी ने सारा टेलर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ही फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी को सौंपा है। इसको लेकर उन्होंने जानकारी दी कि इंग्लैंड पुरुष टीम के फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन अभी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ काम कर रहे हैं। इसलिए इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं जिसके चलते इस सीरीज में फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी को सारा टेलर संभालेंगी। सारा टेलर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपने 13 साल लंबे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर से रिटायरमेंट लेने के बाद कोचिंग की दुनिया में कदम रखा, जिसमें वह द हंड्रेड में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के अलावा ससेक्स काउंटी की पुरुष टीम के साथ काम कर चुकी हैं।

ऐसा रहा है सारा टेलर का इंटरनेशनल करियर

सारा टेलर को लेकर बात की जाए तो उनकी गिनती दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाजों में की इंटरनेशनल क्रिकेट में जाती है, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से 126 वनडे, 90 टी20 और 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें टेलर ने वनडे फॉर्मेट में 38.26 के बेहतरीन औसत के साथ 4056 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतकीय और 20 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में 29.02 के औसत से 2177 रन सारा टेलर के नाम पर हैं और जिसमें उन्होंने 16 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सारा ने 18.75 के औसत से 300 रन बनाए हैं। इंग्लैंड महिला टीम ने जब साल 2017 में वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था तो उसमें सारा टेलर ने अहम भूमिका निभाई थी। आईसीसी की तरफ से सारा टेलर को उनके करियर में साल 2014 में जहां वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का सम्मान मिला तो वहीं इसके अलावा साल 2012 और 2013 में वह टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनी थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हॉकी की राजनीति के शिकार हुए श्रीजेश

हॉकी की राजनीति के शिकार हुए श्रीजेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us