• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ई-सिगरेट पीने वाले क्रिकेटर्स को जेल में होना चाहिए

sports_master by sports_master
May 9, 2026
in आईपीएल 2026
0
हवाई जहाज में ई – सिगरेट पीते रहे चहल, सबकी सुरक्षा को डाला खतरे में

Newdehli.इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में लगातार प्लेयर्स द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने को लेकर बीसीसीआई की तरफ से 8 पन्नों की नई गाइडलाइन सभी फ्रेंचाइजियों को जारी की गई है।

वहीं इसके पीछे की बड़ी वजह वेपिंग यानी ई-सिगरेट को भी माना जा रहा है, जिसमें पहले ड्रेसिंग रूम के अंदर राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग का उसे पीते हुए वीडियो सामने आया था, तो वहीं इसके बाद पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का फ्लाइट के अंदर वेप करते हुए वीडियो वायरल हो गया। पराग के मामले में बीसीसीआई ने एक्शन तो लिया था, लेकिन चहल के मामले पर अब तक किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं इसको लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का रिएक्शन सामने आया है जिसमें उन्होंने काफी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

अगर ऐसा किया है तो जेल में होना चाहिए इनको

युजवेंद्र चहल का फ्लाइट के अंदर वेप करते हुए जो वीडियो सोशल मीडिया पर आया है वह वायरल क्लिप अर्शदीप सिंह के पॉडकास्ट से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो असली है या फिर इसके साथ कोई छेड़खानी की गई है क्योंकि इसको लेकर बीसीसीआई या फिर किसी आधिकारिक एजेंसी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश में यदि वेप बैन है तो अगर इन लोगों ने ऐसा किया है तो उन्हें जेल में होना चाहिए। कानून बनाने का क्या मतलब अगर उसे लागू नहीं किया जाता। इस मामले में 25 फीसदी का जुर्माना तो काफी छोटी सजा है। अगर कोई आम व्यक्ति ऐसा करता तो फिर उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती।

बीसीसीआई की नई गाइडलाइन में भी ई-सिगरेट का जिक्र

आईपीएल फ्रेंचाइजियों को बीसीसीआई की तरफ से जारी की गई 8 पन्नों की नई गाइडलाइन में ई-सिगरेट को लेकर भी जिक्र किया गया है, जिसमें बोर्ड की तरफ से ये बिल्कुल साफ कर दिया गया कि ई-सिगरेट और सभी प्रतिबंधित पदार्थ टीम ड्रेसिंग रूम या फिर प्रैक्टिस एरिया और टीम होटल में पूरी तरह से बैन हैं। यदि कोई भी इन नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाड़ी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
गुजरात जीत के साथ दूसरे स्थान पर, राजस्थान खराब खेल कर हारी

गुजरात जीत के साथ दूसरे स्थान पर, राजस्थान खराब खेल कर हारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us