• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सनराइजर्स इतिहास रचने से एक कदम दूर

sports_master by sports_master
May 7, 2026
in आईपीएल
0
सनराइजर्स इतिहास रचने से एक कदम दूर

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 49वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

इस मैच में एसआरएच की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसमें वह 20 ओवर्स में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर 235 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बल्लेबाजों का जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन का नाम शामिल है, जिनके दम पर अब एसआरएच की टीम इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर है।

हैदराबाद इस मामले में इतिहास रचने से एक कदम दूर

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाद 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने के मामले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की बराबरी करने में कामयाब हो गई है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 8वीं बार आईपीएल 2026 के सीजन में 200 रनों का आंकड़ा पार किया है। वहीं पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमों ने साल 2025 के आईपीएल सीजन में 8-8 बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया था। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम यदि अगले मुकाबले में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने में कामयाब होती है तो वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस रनों का स्कोर बनाने वाली टीम बन जाएगी।

आईपीएल के एक सीजन में 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाली टीमें

  • सनराइजर्स हैदराबाद – 8 बार (साल 2026)
  • पंजाब किंग्स – 8 बार (साल 2025)
  • गुजरात टाइटंस – 8 बार (साल 2025)

SRH ने इस मामले में की मुंबई इंडियंस की बराबरी

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक स्कोर बनाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मुंबई इंडियंस ने जहां आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 बार 200 प्लस का स्कोर बनाया है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ 8वीं बार ये कारनामा करने में कामयाब रही है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
गर्लफ्रेंड की एंट्री पर लगेगा बैन, बीसीसीआई उठाने जा रही है बड़ा कदम

गर्लफ्रेंड की एंट्री पर लगेगा बैन, बीसीसीआई उठाने जा रही है बड़ा कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us