• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, June 22, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

निकोलस पूरन ने 9 गेंदों में अर्धशतक जड़ा

sports_master by sports_master
May 4, 2026
in क्रिकेट
0
निकोलस पूरन ने 9 गेंदों में अर्धशतक जड़ा

Nicholas Pooran: IPL 2026 के 47वें मुकाबले में निकोलस पूरन ने ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को दर्शक बनने पर मजबूर कर दिया।

वानखेड़े मेंपूरन ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर न सिर्फ गेंदबाजों की धुनाई की, बल्कि वैभव सूर्यवंशी को भी पीछे छोड़ दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पूरन और मिचेल मार्श ने पावरप्ले में ऐसा कहर बरपाया कि मुंबई के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने शुरुआती 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 90 रन ठोक डाले, जो इस सीजन ही नहीं बल्कि IPL के इतिहास में उनका सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है।  इससे पहले टीम का पावरप्ले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1 विकेट खोकर 80 रन चेन्नई के खिलाफ IPL 2023 में आया था।

रिकॉर्ड्स की बारिश

पूरन ने पावरप्ले के दौरान ही 5 छक्के जड़ दिए और मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं। उनकी पारी इतनी विस्फोटक थी कि लखनऊ के फैन हर गेंद पर चौके-छक्कों की बरसात होने की उम्मीद करने लगे। पूरन ने 21 गेंदों में 63 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 52 रन सिर्फ 9 गेंदों से आए। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 8 छक्के और 1 चौका जड़ा। हालांकि 9वें ओवर की पहली गेंद पर वह आउट हो गए, लेकिन तब तक लखनऊ सुपर जायंट्स स्कोरबोर्ड पर 123 रन टांग चुका था।

निकोलस पूरन का LSG की ओर से खेलते हुए ये दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी पूरन के नाम ही दर्ज है। उन्होंने IPL 2023 में RCB के खिलाफ लखनऊ की ओर से खेलते हुए महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का बड़ा कारनामा किया था। खास बात यह है कि IPL में 20 गेंद से कम में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में भी उन्होंने अपना नाम और मजबूत कर लिया और इस सूची में वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया।

IPL में 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज 

  • 6 – अभिषेक शर्मा
  • 5 – निकोलस पूरन
  • 4 – वैभव सूर्यवंशी
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
मुंबई ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य, लखनऊ की सातवीं हार

मुंबई ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य, लखनऊ की सातवीं हार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us