• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, May 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रजत पाटीदार को आउट दिए जाने पर चौथे अंपायर पर भड़के विराट

sports_master by sports_master
May 1, 2026
in आईपीएल 2026
0
रजत पाटीदार को आउट दिए जाने पर चौथे अंपायर पर भड़के विराट

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 42वां लीग मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में खेला गया।

। इस मैच गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया । आरसीबी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने 35 के स्कोर तक अपने दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों को गंवा दिया था। वहीं इसके बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हो चुकी थी, इसी बीच अरशद खान की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रजत पाटीदार ने अपना विकेट गंवा दिया, जिसमें उनके कैच को लेकर तीसरे अंपायर के फैसले पर विवाद भी देखने को मिला और विराट कोहली इसमें सबसे ज्यादा नाखुश नजर आए।

चौथे अंपायर से बहस करते दिखे विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मुकाबले में 7 ओवर्स में दो विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए थे, जिसमें गुजरात टाइटंस की तरफ से पारी का 8वां ओवर फेंकने आए अरशद खान के इस ओवर की पहली तीन गेंदों में रजत पाटीदार ने 8 रन बना लिए थे। इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर शॉट खेला जिसमें वह हवा में काफी ऊंचा गया था। इस दौरान वहां पर फील्डिंग कर रहे जेसन होल्डर ने दौड़ लगाने के साथ गेंद को डाइव लगाते हुए लपक लिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने जिस हाथ से कैच लपका वह स्लाइड करने के साथ मैदान से भी लगा हुआ था।फील्ड अंपायर ने इस कैच को चेक करने के लिए फैसला तीसरे अंपायर की तरफ भेजा जिसमें उन्होंने रिप्ले देखने के बाद रजत पाटीदार को आउट करार दे दिया। ऐसे डग आउट में बैठे विराट कोहली फैसले को लेकर काफी नाराज नजर आए जिसमें वह पास में खड़े चौथे अंपायर के पास इस फैसले पर अपनी नाखुशी जाहिर करते हुए दिखाई दिए जिसमें उनके अलावा आरसीबी टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर भी वहां पर मौजूद थे। रजत पाटीदार इस मुकाबले में 15 गेंदों का सामना करने के बाद दो चौके और एक छक्के की मदद से 19 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जसप्रीत बुमराह खराब फॉर्म में ,थोड़ा वक्त दें , वापसी करेंगे

जसप्रीत बुमराह खराब फॉर्म में ,थोड़ा वक्त दें , वापसी करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us