• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, June 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रोहित शर्मा की वापसी में लगेगा समय

sports_master by sports_master
April 30, 2026
in आईपीएल 2026
0
रोहित शर्मा की वापसी में लगेगा समय

मुंबई।आईपीएल 2026 सीजन का 41वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।  सभी की नजरें मुंबई इंडियंस टीम की प्लेइंग 11 पर थी, जिसमें ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि रोहित शर्मा की वापसी होगी जो पिछले कुछ मैचों से अनफिट होने की वजह से नहीं खेल रहे थे। हालांकि रोहित इस मुकाबले में भी खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हो सके और उनकी फिटनेस को लेकर हार्दिक पांड्या ने टॉस के समय बड़ा अपडेट दिया।

रोहित को अभी कुछ और मैचों में रहेंगे बाहर

मुंबई इंडियंस टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान हैमस्ट्रिंग में दिक्कत होने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इसके बाद से वह अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या से जब रोहित शर्मा की फिटनेस और उनकी वापसी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रोहित को मैदान पर वापसी करने से पहले कुछ और मैचों का इंतजार करना होगा। वह अभी उस स्तर तक नहीं पहुंच सके हैं जिसकी उनको उम्मीद है। वह पूरी तरह से फिट होने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।

डी कॉक भी चोटिल होने की वजह से हुए बाहर

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें मिचेल सैंटनर जहां कंधे में लगी चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो चुके हैं तो वहीं क्विंटन डी कॉक इस मैच में कलाई में दिक्कत के चलते नहीं खेल रहे हैं। इसको लेकर मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग 11 में रयान रिकल्टन और रॉबिन मिन्ज को शामिल करने का फैसला लिया । इस आईपीएल सीजन में अब तक मुंबई इंडियंस का सफर अच्छा नहीं रहा है, जिसमें वह 7 में से सिर्फ 2 मुकाबलों में ही जीत हासिल कर सकी है, ऐसे में अब उनके लिए बाकी बचे सभी मैच काफी अहम हो गए हैं।रिकल्टन ने शतक मार  कर अपने चयन को सार्थक साबित किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल, रियान पराग को हो सकती है जेल ?

ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल, रियान पराग को हो सकती है जेल ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us