• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

केकेआर के युवा बल्लेबाज अंगकृष पर एक्शन

sports_master by sports_master
April 28, 2026
in आईपीएल 2026
0
केकेआर के युवा बल्लेबाज अंगकृष पर एक्शन

Angkrish Raghuvanshi: IPL 2026 में 27 अप्रैल की रात लखनऊ में खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद अब एक नया विवाद सामने आ गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर बड़ा एक्शन हुआ है।

LSG के खिलाफ मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर नाराजगी दिखाना उन्हें महंगा पड़ गया। दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में थर्ड अंपायर के विवादित फैसले का शिकार बने रघुवंशी को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत आउट दिया गया था। इस फैसले से नाराज होकर उन्होंने मैदान पर अपनी हताशा जाहिर की, जिसके चलते अब IPL ने सख्त कार्रवाई की है।

IPL ने जारी किया बयान

IPL के आधिकारिक बयान के मुताबिक, रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। उन्हें IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 का दोषी पाया गया, जो मैच के दौरान उपकरणों या मैदान से जुड़े सामान के दुरुपयोग से संबंधित है।

IPL के बयान में कहा गया- अंगकृष रघुवंशी पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच नंबर 38 के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए IPL आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है।

मैदान पर क्या हुआ था?

यह घटना KKR की पारी के पांचवें ओवर में हुई, जब रघुवंशी को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के तहत आउट दिया गया। आउट होने के बाद उन्होंने गुस्से में अपने बल्ले से बाउंड्री कुशन पर जोरदार प्रहार किया और फिर हेलमेट को भी उसी अंदाज में डगआउट की ओर फेंक दिया।

IPL के बयान में आगे कहा गया- रघुवंशी को IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों या मैदान से जुड़े उपकरणों के दुरुपयोग से संबंधित है। यह घटना पांचवें ओवर में हुई, जब ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत आउट दिए जाने के बाद रघुवंशी ने आक्रामक तरीके से अपने बल्ले से बाउंड्री कुशन पर प्रहार किया और बाद में हेलमेट को भी उसी अंदाज में डगआउट में फेंक दिया। रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us