• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ब्लैक डे | 8 रन पर गिरे दिल्ली के छह विकेट

sports_master by sports_master
April 28, 2026
in आईपीएल 2026
0
ब्लैक डे | 8 रन पर गिरे दिल्ली के छह विकेट

DC vs RCB: IPL 2026 के 39वें मैच में जब दिल्ली कैपिटल्स की सलामी जोड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी का सामना करने उतरी, तो किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि IPL में शर्मनाक रिकॉर्ड बन जाएगा। अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली की टीम ने ऐसा शर्मनाक प्रदर्शन किया, जिसने लीग के इतिहास में नया शर्मनाक रिकॉर्ड स्थापित कर दिया।

7 रन पर आधी टीम लौटी पवेलियन

टॉस जीतकर RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी चुनी और उनका यह फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। सिर्फ 3.5 ओवर में ही दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 8 रन पर 6 विकेट हो गया। इससे पहले टीम 2.4 ओवर में ही 5 विकेट गंवाकर 7 रन पर सिमट चुकी थी, जो IPL इतिहास में सबसे तेज 5 विकेट गिरने का रिकॉर्ड बन गया। भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड ने शुरुआती झटकों से ही दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया। दोनों तेज गेंदबाजों ने 3-3 विकेट लेकर दिल्ली की कमर तोड़ दी।

पावरप्ले का बना सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 6 ओवर यानी पावरप्ले में सिर्फ 13 रन बनाए और 6 विकेट गंवाए। यह IPL इतिहास का सबसे कम पावरप्ले स्कोर बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 14 रन का था, जो 2009 में राजस्थान रॉयल्स ने बनाया था।

IPL में सबसे कम पावरप्ले (1-6 ओवर) स्कोर

  • 13/6 – DC बनाम RCB, दिल्ली, 2026*
  • 14/2 – RR बनाम RCB, केप टाउन, 2009
  • 14/3 – SRH बनाम RR, पुणे, 2022
  • 15/2 – CSK बनाम KKR, कोलकाता, 2011
  • 16/1 – CSK बनाम DD, रायपुर, 2015
  • 16/1 – CSK बनाम RCB, चेन्नई, 2019

लगातार गिरते विकेटों के बीच दिल्ली की टीम आखिरकार सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई। यह दिल्ली कैपिटल्स का IPL इतिहास में तीसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले टीम 2017 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 66 और पंजाब के खिलाफ 67 रन पर सिमट चुकी है। हेजलवुड ने कुल 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि रासिख सलाम, सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया। इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम ने ऐसे रिकॉर्ड बना डाले, जिन्हें वह शायद जल्द भूलना चाहेगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
एयरपोर्ट पर बच्चों से मजाक करते रहे वैभव

एयरपोर्ट पर बच्चों से मजाक करते रहे वैभव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us