• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

48 घंटे में दिल्ली की दो बार शर्मनाक हार

sports_master by sports_master
April 28, 2026
in आईपीएल 2026
0
48 घंटे में दिल्ली की दो बार शर्मनाक हार

DC vs RCB: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले 48 घंटे किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे। पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रन डिफेंड नहीं कर पाई टीम और अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 75 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महज 6.3 ओवर में 76 रनों का मामूली लक्ष्य 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को लगातार तीसरे मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस शर्मनाक हार के बाद खुद कप्तान अक्षर पटेल भी समझ नहीं पाए कि आखिर टीम के साथ हुआ क्या।

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी RCB के खिलाफ पूरी तरह फ्लॉप रही। पावरप्ले के अंदर ही टीम 9 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। भुवनेश्वर कुमार की शानदार स्विंग और जोश हेजलवुड की सटीक शॉर्ट गेंदों ने दिल्ली के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह इस सीजन का सबसे कम स्कोर भी रहा, जिसे RCB ने आसानी से 9 विकेट से हासिल कर लिया।

टीम का दिन खराब था

मैच के बाद अक्षर पटेल ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें भी नहीं पता क्या हुआ। इसलिए कहा जाता है कि क्रिकेट में आपको हमेशा सतर्क रहना होता है। हमें इस मैच से आगे बढ़ना होगा।उन्होंने आगे कहा कि आज के नजरिए से आप कह सकते हैं कि इसका असर पड़ा, लेकिन अगर पीछे देखें तो अगर कैच पकड़े जाते या गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह एक रन ले लिया होता, तो हमारे पास मोमेंटम होता। यह ऐसा खेल है जिसमें अगर-मगर की कोई जगह नहीं होती। आपको सकारात्मक रहना होता है, आपका दिन खराब था और पिछले 5-6 मैचों से सकारात्मक चीजें लेनी होंगी।

RCB के गेंदबाज वर्ल्ड क्लास

हालांकि, कप्तान अक्षर पटेल ने यह मानने से इनकार किया कि पिच पर असामान्य स्विंग थी। उन्होंने कहा कि उन्हें हैरानी नहीं हुई, वे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं, हर मैदान पर स्विंग कराते हैं, लेकिन अगर हमारे ओपनर्स या टॉप ऑर्डर ने उन्हें झेल लिया होता तो नतीजा अलग हो सकता था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह करारी हार कई सवाल खड़े कर गई है, जबकि RCB के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर मैच पूरी तरह अपने नाम कर लिया। अब दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मैच 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के घर में खेलना हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सूर्यकुमार का बल्ला खामोश, कौन होगा टीम इंडिया का अगला कप्तान ?

सूर्यकुमार का बल्ला खामोश, कौन होगा टीम इंडिया का अगला कप्तान ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us