• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, April 27, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बैडमिंटन में नए पॉइंट सिस्टम को मंजूरी

sports_master by sports_master
April 27, 2026
in बैडमिंटन
0
बैडमिंटन में नए पॉइंट सिस्टम को मंजूरी

नईदिल्ली। बैडमिंटन के खेल में पिछले काफी समय से स्कोरिंग सिस्टम में बदलाव को लेकर चर्चा देखने को मिल रही थी, जिसको लेकर आखिरकार 25 अप्रैल को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन यानी बीडब्ल्यूएफ ने अपना फैसला सुना दिया।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने स्कोरिंग सिस्टम में बदलाव का ऐलान करते हुए 3×15 प्वाइंट सिस्टम को आधिकारिक रूप से अपनाने का फैसला ले लिया। अभी बैडमिंटन में 3×21 पॉइंट्स फॉर्मेट के तहत मुकाबले खेले जाते हैं। वहीं बीडब्ल्यूएफ के इस फैसले को लेकर पीवी सिंधु सहित कई भारतीय प्लेयर्स ने अपनी नाखुशी को भी जाहिर किया है जो नए स्कोरिंग सिस्टम से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

नया स्कोरिंग सिस्टम जनवरी में होगा लागू

डेनमार्क के हॉर्सन्स में हुई बीडब्ल्यूएफ वार्षिक आम बैठक के दौरान बैडमिंटन में नए स्कोरिंग सिस्टम 3×15 को अपनाने वाले प्रस्ताव को दो-तिहाई बहुमत से पास कर दिया गया। अब ये प्वाइंट सिस्टम अगले साल की शुरुआत में 4 जनवरी से लागू कर दिया जाएगा। इसी के साथ पिछले दो दशकों से चल रहे 3×21 पॉइंट्स फॉर्मेट का अंत हो जाएगा। बैडमिंटन में इस नए स्कोरिंग सिस्टम के तहत अब मैच 21 की जगह 15 पॉइंट्स के तीन गेम्स में खेले जाएंगे। BWF की अध्यक्ष खुनिंग पटामा लीस्वदत्राकुल ने इस फैसले को बैडमिंटन के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया और कहा कि खेल को अगली पीढ़ी के लिए विकसित होना जरूरी है।

साइन नेहवाल और पीवी सिंधु ने जताई नाखुशी

भारतीय बैडमिंटन प्लेयर्स ने बीडब्ल्यूएफ के इस नए स्कोरिंग सिस्टम का ऐलान होने के बाद अपनी नाखुशी को जाहिर किया है, जिसमें पीवी सिंधु और साइना नेहवाल दोनों का नाम शामिल है। इसमें साइना ने कहा कि सुधार की दौड़ में खेल अपनी असलियत न खो दे। इसके अलावा दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पूर्व मुख्य कोच विमल कुमार नाम भी शामिल है जिन्होंने नए नियम को लेकर नाखुशी जाहिर की है। इसमें विमल कुमार ने कहा कि बीडब्ल्यूएफ के स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव करने के फैसले से मैं बेहद निराश हूं। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि कार्यकारी परिषद के सदस्यों ने इसका भरपूर समर्थन किया है। यह देखकर दुख होता है कि एक ऐसा खेल जिसे विशेष रूप से पूरे एशिया में इतनी शिद्दत से पसंद किया जाता है, उसे ऐसे कारणों से बदला जा रहा है जो इसकी वास्तविक चुनौतियों का समाधान नहीं करते।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अल्कराज ने फ्रेंच ओपन को कहा – ना…

अल्कराज ने फ्रेंच ओपन को कहा - ना...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us