KL Rahul: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने विस्फोटक पारी खेली। केएल ने धमाकेदार शतक जड़ा और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए अपने T20 करियर की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने महज 47 गेंदों में शतक ठोका, जो IPL करियर का छठा शतक रहा, जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में खास क्लब में शामिल हो गए।
धोनी के साथ रैना भी हुए पीछे
इतना ही नहीं, इस पारी के दौरान राहुल ने एमएस धोनी और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ते हुए IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें स्थान पर जगह बना ली। मैच से पहले उन्हें धोनी को पछाड़ने के लिए सिर्फ 13 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने शुरुआत में ही हासिल कर लिया। वहीं, 102 रन बनाते ही केएल ने मिस्टर IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना को भी बहुत पीछे छोड़ दिया। केएल राहुल अब IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शुमार हो गए हैं।
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- विराट कोहली – 8989
- रोहित शर्मा – 7183
- शिखर धवन – 6769
- डेविड वार्नर – 6565
- केएल राहुल – 5579
- सुरेश रैना – 5528
- एमएस धोनी – 5439

