• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 25, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विराट की शानदार पारी से आरसीबी विजयी

sports_master by sports_master
April 24, 2026
in आईपीएल 2026
0
विराट की शानदार पारी से आरसीबी विजयी

RCB vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 34वां लीग मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला गया। इस मैच को डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी 5 विकेट से अपने नाम करने में सफल रही। 

आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 205 रनों का स्कोर बनाया है। इस मैच में गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी की। गिल इस मैच में 32 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। वहीं सुदर्शन के बल्ले से 58 गेंदों 100 रनों की शानदार शतकीय पारी देखने को मिली। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने 24 के स्कोर पर अपना पहला विकेट जैकब बेथेल के रूप में गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने विराट कोहली का शानदार तरीके से साथ देते हुए स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। कोहली और पडिक्कल के बीच इस मुकाबले में दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 155 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसने मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। देवदत्त पडिक्कल 55 रन बनाकर इस मैच में आउट हुए तो वहीं विराट कोहली के बल्ले से 81 रनों की पारी देखने को मिली। गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी में राशिद खान ने 2 जबकि मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव सुथार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हार्दिक पंड्या कप्तान के रूप में फ्लॉप,22 मैच हारे

हार्दिक पंड्या कप्तान के रूप में फ्लॉप,22 मैच हारे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us