• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 24, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

संजू सैमसन का इस सत्र में दूसरा शतक, कर ली रोहित शर्मा की बराबरी

sports_master by sports_master
April 23, 2026
in आईपीएल 2026
0
चेन्नई की धमाकेदार दूसरी जीत, केकेआर की चौथी हार

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 33वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच में वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम 20 ओवर्स में 207 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही है। चेन्नई सुपर किंग्स को इस स्कोर तक पहुंचाने में ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की जिन्होंने इस सीजन में दूसरी शतकीय पारी खेली है। संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 54 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 101 रनों की पारी खेली है, जिसके दम पर वह रोहित शर्मा की भी एक खास मामले में बराबरी करने में कामयाब रहे।

सैमसन ने टी20 शतकों में की रोहित की बराबरी

भारतीय खिलाड़ी के रूप में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड अभी संयुक्त रूप से विराट कोहली और अभिषेक शर्मा के नाम पर है जिसमें दोनों ने 9-9 शतकीय पारियां खेली हैं। वहीं इसके बाद अब दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से संजू सैमसन भी काबिज हो गए हैं। सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जैसे ही अपना शतक पूरा किया तो ये उनके टी20 करियर में 8वीं शतकीय पारी थी। सैमसन ने अब तक 337 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.93 के औसत से 8693 रन बनाए हैं और इसमें उनके बल्ले से 8 शतकीय और 54 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • विराट कोहली – 9 शतक
  • अभिषेक शर्मा – 9 शतक
  • रोहित शर्मा – 8 शतक
  • संजू सैमसन – 8 शतक

सीएसके के लिए आईपीएल में इस मामले में बने चौथे खिलाड़ी

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से संजू सैमसन अब सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। सैमसन से पहले रुतुराज गायकवाड, मुरली विजय और शेन वॉटसन ने सीएसके की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 2-2 शतकीय पारियां खेली थी। वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने के मामले में संजू सैमसन ने केएल राहुल की बराबरी कर ली है, जिसमें दोनों के नाम 5-5 शतकीय पारियां दर्ज हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली काबिज हैं जिनके नाम आईपीएल में 8 शतकीय पारियां दर्ज हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पाकिस्तान मूल के रेहान अहमद दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने

पाकिस्तान मूल के रेहान अहमद दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us