• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 24, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रोहित को क्यों वर्ल्ड कप से बाहर रखा गया?

sports_master by sports_master
April 22, 2026
in क्रिकेट
0
रोहित को क्यों वर्ल्ड कप से बाहर रखा गया?
  • नई दिल्ली.वनडे विश्व कप की अहमियत क्या होती है, ये बात कोई रोहित शर्मा से पूछे। रोहित ने साल 2007 में ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। उन्होंने साल 2007 का टी20 विश्व कप भी जीता था, लेकिन जब साल 2011 में वनडे विश्व कप आया तो रोहित टीम से बाहर हो गए। इस बात का मलाल रोहित को अभी तक है कि वे उस चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं थे, जिसने एमएस धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था।

ये सवाल अक्सर उठाया जाता है कि रोहित को विश्व कप की टीम से बाहर क्यों किया गया, अब इसका खुलासा खुद सिलेक्टर ने कर दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान तब के सिलेक्टर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने पूरी कहानी बताई।

वनडे विश्व कप से पहले अचानक बाहर हो गए थे रोहित शर्मा, बाद में फिर आ गए

साल 2011 के लिए जब टीम इंडिया चुनी गई तो उसके कप्तान एमएस धोनी ​​थे और सिलेक्टर की भूमिका में ​क्रिस श्रीकांत को जिम्मेदारी दी गई थी। जनवरी 2011 तक रोहित शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन इसके बाद अचानक टीम से बाहर हो गए। मार्च से लेकर अप्रैल तक विश्व कप का आयोजन भारत में हुआ था। टीम इंडिया चैंपियन बनी और इसके बाद जून 2011 में फिर से रोहित की वापसी हो जाती है। आखिर क्या मामला था कि ठीक विश्व कप के दौरान ही रोहित टीम से बाहर रहे।

क्रिस श्रीकांत ने बताया, हाफ ऑलराउंडर्स के कारण बाहर हो गए रोहित

इस पर बात करते हुए श्रीकांत ने कहा है कि आज भी उनके लिए बुरा लगता है। इसके लिए श्रीकांत ने पिछले साल ही रोहित से सॉरी बॉस कहा था। श्रीकांत ने कहा कि वे जानबूझ कर बाहर नहीं किए गए थे। दरअसल सिलेक्टर्स हाफ ऑलराउंडर्स को लेना चाहते थे। श्रीकांत ने बताया कि जब साल 1983 में भारत ने पहली बार वनडे विश्व कप जीता था, उस टीम में दो तीन को छोड़कर बाकी सारे ​खिलाड़ी ऑलराउंडर थे। उसी तरह की टीम वे भी बनाना चाहते थे। साल 2011 की टीम भी 1983 वर्ल्ड कप जैसी ही थी। अपनी बात रखते हुए श्रीकांत ने कहा कि उस साल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन था? युवराज सिंह। उन्होंने बॉल और बैट से कमाल का ​खेल दिखाया था।

इन ऑलराउंडर्स ने टीम इंडिया को जिताया विश्व कप क्रिकेट

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि कुछ मैचों में वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना ने बॉलिंग की थी। इतना ही नहीं यूसुफ पठान भी हाफ ऑलराउंडर थे, उन्होंने भी बॉलिंग और बैटिंग से टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। श्रीकांत ने कहा कि इन सब चीजों की वजह से बदकिस्मती से ये सब हो गया। हाफ ऑलराउंडर कॉन्सेप्ट के कारण रोहित को जगह नहीं मिली। उन्होंने माना कि रोहित असल में 2011 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए काफी अच्छा था, लेकिन बेचारा चूक गया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पंत और पूरन के कारण लखनऊ के 50 करोड़ बर्बाद

पंत और पूरन के कारण लखनऊ के 50 करोड़ बर्बाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us