SRH vs CSK IPL 2026: IPL 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हुए। सनराइजर्स हैदराबाद में 10 रन से मुकाबला जीता.
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 194 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही। हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा ने SRH के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। दोनों ने 59-59 रनों की पारी खेली। वहीं, चेन्नई की ओर से अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन ने 3-3 विकेट झटके। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। इस तरह चेन्नई को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के लिए आयुष म्हात्रे ने 30, मैथ्यू शॉर्ट ने 34 रन बनाए.
चेन्नई को हराने के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन की तीसरी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में छठे से चौथे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी हार का सामना करना पड़ा। पॉइंट्स टेबल में चेन्नई 4 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर बरकरार है।


