• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, April 23, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने लगाई लंबी छलांग

sports_master by sports_master
April 18, 2026
in आईपीएल 2026
0
जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने लगाई लंबी छलांग

IPL 2026 Points Table: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने शानदार वापसी करते हुए पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगा दी है। जहां एक तरफ शुभमन गिल की दमदार बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाई, वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की हालत लगातार खराब होती जा रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के हीरो रहे कप्तान शुभमन गिल, जिन्होंने 50 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी खेली और लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा।

पॉइंट्स टेबल में हुआ बदलाव

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस के अब 5 मैचों में 6 पॉइंट हो गए हैं और टीम ने लंबी छलांग लगाते हुए पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है। लगातार तीसरी जीत के दम पर गुजरात ने प्लेऑफ की रेस में भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। टीम अब तक खेले 6 में से 5 मैच हार चुकी है और पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान यानी 10वें पायदान पर बनी हुई है।

पॉइंट्स टेबल में टॉप-5 टीमों की बात करें तो पंजाब किंग्स पहले पायदान पर है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे, राजस्थान रॉयल्स तीसरे पर है। जीत के हैट्रिक के बाद GT छठे से चौथे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, गुजरात की जीत के बाद SRH 5वें जबकि दिल्ली छठे स्थान पर खिसक गई है। लखनऊ 7वें और CSK 8वें पायदान पर है। MI 9वें जबकि KKR आखिरी पायदान पर है।

कैमरन ग्रीन की पारी गई बेकार

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम की ओर से कैमरन ग्रीन ने 55 गेंदों में 79 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का ज्यादा साथ नहीं मिला। पावरप्ले में ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिए थे और अंत में आखिरी 6 विकेट सिर्फ 33 रन के भीतर गिर गए। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में गुजरात टाइटंस ने ठोस शुरुआत की। साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत आधार दिया। इसके बाद टीम ने बिना ज्यादा दबाव में आए लक्ष्य हासिल कर लिया। गिल की कप्तानी पारी ने जीत को आसान बना दिया। कुल मिलाकर, गुजरात टाइटंस जहां जीत की हैट्रिक के साथ टॉप-4 में पहुंच चुकी है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा हो गया है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जोस बटलर ने 300 के क्लब में मारी एंट्री

जोस बटलर ने 300 के क्लब में मारी एंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us