• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

चेन्नई की धमाकेदार दूसरी जीत, केकेआर की चौथी हार

sports_master by sports_master
April 15, 2026
in आईपीएल 2026
0
चेन्नई की धमाकेदार दूसरी जीत, केकेआर की चौथी हार

CSK vs KKR: IPL 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को करारी शिकस्त दी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता की इस सीजन यह 5 मैचों में चौथी हार है। वहीं, चेन्नई की टीम सीजन की दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रही।

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी।

चेन्नई की की तरफ से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली तो वहीं इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 जबकि आयुष म्हात्रे के बल्ले से 38 रनों की पारी देखने को मिली। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए तो वहीं इसके अलावा वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और अनुकूल रॉय 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे। कोलकाता की बल्लेबाजी की बात की जाए, तो सभी बल्लेबाजों ने निराश किया। रमनदीप ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं, अंशुल कंबोज को 2 सफलता मिली।

चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार तीन हार के बाद घर में लगातार दूसरी जीत का स्वाद चखा है। इससे पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की थी। अब कोलकाता को हराकर CSK ने अपने खाते में 4 पॉइंट कर लिए हैं और MI से एक पायदान ऊपर 8वें स्थान पर पहुंच गई है।

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स का शर्मनाक अभियान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। टीम ने 5 मैचों में से 4 गंवाए हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे उन्हें सिर्फ एक अंक मिला।ऐसे में KKR अब अपने अगले मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का कैसा है लखनऊ के खिलाफ रिकॉर्ड ?

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का कैसा है लखनऊ के खिलाफ रिकॉर्ड ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us