• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

राजस्थान का विजयी रथ रुका, हैदराबाद विजयी

sports_master by sports_master
April 14, 2026
in आईपीएल 2026
0
राजस्थान का विजयी रथ रुका, हैदराबाद  विजयी

हैदराबाद.IPL 2026 के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के घर में खेल रही है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन की धमाकेदार पारी के दम पर 200 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा किया। SRH ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 216 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह हैदराबाद ने 57 रनों से जीत दर्ज की। राजस्थान की इस सीजन यह पहली हार है। इस हार के बावजूद राजस्थान पॉइंट्स टेबल में 8 पॉइंट के साथ टॉप पर है।

SRH के लिए ईशान किशन ने 44 गेंदों पर सबसे ज्यादा 91 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के जड़े। हेनरिक क्लासेन ने 40 रनों का योगदान दिया। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट अपने नाम किए। संदीप शर्मा, तुषार पांडे और रियान पराग ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

सनराइजर्स हैदराबाद के विशाल स्कोर के जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पारी का आगाज बेहद खराब रहा। SRH के 24 साल के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने पारी के पहले ही ओवर में राजस्थान को 3 बड़े झटके देते हुए सनसनी मचा दी। हिंगे ने अपने पहले ही IPL मैच में अपने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रेटोरियस को आउट करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खेमे में खलबली मचा दी। 9 रन के स्कोर तक राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और रवींद्र जडेजा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 रन के पार ले गए। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर राजस्थान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और 19 ओवर तक 159 रन के स्कोर पर पूरी टीम ढेर हो गई।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
साकिब हुसैन ने अपने पहले ही मैच में चार विकेट झटके

साकिब हुसैन ने अपने पहले ही मैच में चार विकेट झटके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us