• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विराट कोहली से आगे निकले शुभमन गिल

sports_master by sports_master
April 12, 2026
in कुश्ती, आईपीएल 2026
0
विराट कोहली से आगे निकले शुभमन गिल

Shubman Gill 4000 IPL Runs: आईपीएल 2026 में शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं। शुभमन ने इस सीजन के 19वें मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे कर लिए हैं और वह इस टूर्नामेंट में पारी के आधार पर सबसे तेज 4000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। शुभमन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में 40 बॉल पर 56 रन बनाए। इसी पारी के दौरान गिल ने अपने आईपीएल करियर के 4000 रन भी पूरे कर लिए।

शुभमन गिल ने इस खास लिस्ट में विराट कोहली को छोड़ा पीछे

आईपीएल में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा पारी के आधार पर सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। केएल ने 105 पारियों में ये कारनामा किया था। उसके बाद दूसरे नंबर पर शुभमन गिल पहुंच गए हैं, गिल ने 118 पारियों में 4000 रन पूरे किए। इसके बाद तीसरे नंबर विराट कोहली का नाम है। गिल ने इस मामले में विराट को पीछे छोड़ा है। विराट ने 128 पारियों में 4000 आईपीएल रन पूरे किए थे। वहीं सुरेश रैना और गौतम गंभीर ने ये कारनामा 140 पारियों में किया था।

IPL में पारी के आधार पर सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले भारतीय

  • केएल राहुल – 105 पारियां
  • शुभमन गिल – 118 पारियां
  • विराट कोहली – 128 पारियां
  • सुरेश रैना – 140 पारियां
  • गौतम गंभीर – 140 पारियां

आईपीएल में अब तक कैसा रहा है शुभमन गिल का प्रदर्शन?

आईपीएल में शुभमन गिल के आंकड़े को लेकर बात करें तो उन्होंने 121 मैचों की 118 पारियों में 4031 रन बनाए हैं। इस दौरान गिल का औसत 39.91 और स्ट्राइक रेट 139.04 का रहा है। उनके नाम आईपीएल में चार शतक और 28 अर्धशतक दर्ज हैं। गिल ने अपने IPL सफर की शुरुआत 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ की थी। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए चार सीजन तक खेला। केकेआर के लिए उन्होंने 58 मैचों में 31.48 की औसत से 1417 रन बनाए थे। वहीं गिल GT के लिए अब तक 2500 से अधिक रन बना चुके हैं।

GT ने LSG को 7 विकेट से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच की बात करें तो GT ने इस मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। LSG के लिए इस मैच में एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। जवाब में गुजरात की टीम ने 165 रन के टारगेट को 18.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। गुजरात के लिए इस मैच में शुभमन गिल (56 रन) और जोस बटलर (60 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही मैच में किया करिश्मा

प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही मैच में किया करिश्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us