• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी से खुशी की लहर

sports_master by sports_master
April 10, 2026
in आईपीएल 2026
0
युवा मुकुल चौधरी ने असंभव को संभव कर दिखायाया

कोलकाता.21 साल के मुकुल चौधरी ने एलएसजी की ओर से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ ऐसा सिक्स लगाया, जो बहुत मुश्किल काम है। इसी एक सिक्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत बिल्कुल पक्की कर दी थी। एक फंसे हुए मुकाबले में मुकुल ने जान झोंक दी और अपनी टीम को विजयी बनाया। ये ऐसा सिक्स था, जिसे देखकर संजीव गोयन्का भी खुशी ने फूले नहीं समा रहे थे। वहीं केकेआर के प्लेयर्स के चेहरे पर निराशा के भाव साफ देखे जा सकते थे। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम बना सकी केवल 181 रन

इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को केकेआर और एलएसजी के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए थे। आज की तारीख में ये कोई बड़ा स्कोर नहीं होता है। लेकिन फिर भी एक वक्त पर एलएसजी की टीम फंस गई। जब 19 ओवर का खेल खत्म हुआ, तब तक एलएसजी ने सात विकेट प 168 रन बना लिए थे। यानी आखिरी और 20वें ओवर में एलएसजी को जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी। जो आसान काम नहीं था। मुकुल चौधरी और आवेश खान क्रीज पर थे। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गेंदबाजी अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज वैभव अरोड़ा को थमाई।

मुकुल चौधरी ने ओवर में लगाए दो छक्के

इस ओवर की पहली बॉल पर आवेश खान क्रीज पर थे। उन्होंने एक रन लेकर अपना काम किया और स्ट्राइक मुकुल चौधरी को थमा दी। ओवर की दूसरी बॉल पर मुकुल ने शानदार सिक्स लगाया और अपनी टीम को जीत के काफी करीब पहुंचा दिया। इस ओवर की तीसरी और चौथी बॉल पर कोई रन नहीं आया और मैच फंसा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पांचवीं बॉल पर मुकुल चौधरी ने एक और शानदार सिक्स लगाया। वैसे तो न जाने कितने सिक्स लगते हुए आपने देखे होंगे, लेकिन ऐसा सिक्स कम ही लगते हैं, क्योंकि ये ऑफ स्टंप के बाहर की बॉल थी, जिस पर छक्का लगा।

मुकुल का सिक्स देखकर खुश हुए संजीव गोयन्का

मुकुल चौधरी का ये सिक्स देखकर हर कोई हैरान रह गया। ये एक फुल और ऑफ के बाहर वाइड थी। मुकुल चौधरी ने इतनी पावर से गेंद को लॉफ्ट किया कि वह स्वीपर कवर के ऊपर से निकल गई। इस हिट की टाइमिंग और पावर जबरदस्त थी। केकेआर के फैंस और इसके मैनेजमेंट तक तो यकीन नहीं हुआ कि ये क्या हुआ है। यही वो सिक्स था, जिसने एलएसजी की जीत पक्की कर दी। सिक्स लगते ही एलएजसी के ओनर संजीव गोयन्का भी ताली बजाते हुए और मुकुल की तारीफ करते हुए आगे निकल कर आते हैं और समझ जाते हैं कि ये मैच अब टीम जीत गई है। आखिरी बॉल पर मुकुल एक और रन लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाबी हासिल कर लेते हैं। यानी एक लो स्कोरिंग मैच भी पूरे 20 ओवर तक चला और पूरा रोमांच भी बना रहा।

चौधरी ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक

मुकुल चौधरी ने केवल 27 बॉल पर धमाकेदार अंदाज में 54 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और सात छक्के आए। इससे समझा जा सकता है कि मुकुल ने कितनी जबरदस्त बल्लेबाजी की। एलएसजी के लिए आईपीएल के इतिहास में सातवें नंबर या फिर इससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी के ये एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स हैं। मुकुल चौधरी और आवेश खान के बीच 54 रनों की नाबाद भागेदारी हुई, जो आठवें या फिर इससे नीचे के विकेट के लिए सबसे ज्यादा हो गई है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वैभव और ध्रुव का जलवा, राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत

वैभव और ध्रुव का जलवा, राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us