• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मैच के आखिरी गेंद ने राजस्थान रॉयल्स का साथ दियादिया

sports_master by sports_master
April 4, 2026
in आईपीएल 2026
0
मैच के आखिरी गेंद ने राजस्थान रॉयल्स का साथ दियादिया

अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच आईपीएल 2026 का सबसे थ्रिलर मुकाबला हुआ। मैच की आखिरी गेंद पर राजस्थान को 6 रन से जीत मिली। पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट पर 210 रन बनाए। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। तुषार देशपांडे ने सिर्फ चार रन दिए और राजस्थान रॉयल्स को जीत दिला दी। गुजरात की टीम 8 विकेट पर 204 रन ही बना पाई। राजस्थान की यह दूसरी जीत है तो गुजरात को अपने दोनों मैचों में हार मिली है।

 जुरेल और यशस्वी  ने फिफ्टी ठोकी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत शानदार रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल बेहतरीन लय में दिखाई दिए और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 70 रन जोड़े। वैभव ने 18 गेंदों में 172 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 31 रन बनाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली। वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, यशस्वी ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान रियान पराग बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। रियान 4 गेंदों में 8 रन बनाने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।

शिमरोन हेटमायर ने आगाज अच्छा किया, लेकिन वह 8 गेंदों में 18 रन बनाने के बाद अशोक शर्मा की गेंद पर मोहम्मद सिराज को कैच थमा बैठे। डोनोवन फरेरा को कगिसो रबाडा ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। हालांकि, ध्रुव जुरेल एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। जुरेल ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 75 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। रविंद्र जडेजा 7 और जोफ्रा आर्चर एक रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए। वहीं, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

राशिद और रबाडा ने पूरे जोर लगाया

211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत जोरदार रही। शुभमन गिल की जगह खेल रहे कुमार कुशाग्र और साई सुदर्शन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.6 ओवर में 78 रन जोड़े। कुशाग्र ने 18 रन बनाए। वहीं, सुदर्शन बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 44 गेंदों में 73 रनों की दमदार पारी खेली। सुदर्शन ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। जोस बटलर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वह 14 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर 4 रन ही बना सके। राहुल तेवितिया 6 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शाहरुख खान ने 4 गेंदों में 11 रन बनाए।

अंतिम ओवरों में राशिद खान और कगिसो रबाडा ने 30 गेंदों में 43 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। राशिद ने 16 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि रबाडा ने 16 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी के दो ओवर में जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी की। राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने 4 ओवर के स्पेल में 41 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, नांद्रे बर्गर और तुषार देशपांडे ने एक-एक विकेट चटकाया।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हम विजेता है, इसे बरकरार रखने के लिए काफी मेहनत करनी होगी | विराट कोहली

विराट कोहली ने करारा जवाब देते हुए कहा, क्या मैं विदेशी खिलाड़ी हूं ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us