• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अभी क्रिकेट से संन्यास का कोई इरादा नहीं /मो.शमी

sports_master by sports_master
April 1, 2026
in आईपीएल 2026
0
अभी क्रिकेट से संन्यास का कोई इरादा नहीं /मो.शमी

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आखिरकार अपने भविष्य और रिटायरमेंट को लेकर खुलकर बात की है। शानदार घरेलू प्रदर्शन के बावजूद टीम में जगह न मिलने से शमी चर्चा में हैं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि अभी उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में आखिरी बार इंटरनेशनल मैच खेलने वाले शमी का टीम इंडिया में वापसी का रास्ता फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है। पिछले कुछ सालों में चोटों ने उनके करियर को प्रभावित किया है, और घरेलू क्रिकेट में 67 विकेट लेने के बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया है। हालांकि, शमी हमेशा कहते रहे हैं कि उनका काम प्रदर्शन करना है, जबकि टीम में चयन का फैसला मैनेजमेंट के हाथ में होता है। यह भी खबरें आई थीं कि चयनकर्ताओं ने उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने खेलने से मना कर दिया। IPL 2026 में शमी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे, जिन्होंने उन्हें 10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

रिटायरमेंट पर क्या बोले शमी?

इन सबके बीच शमी ने रिटायरमेंट को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर साफ कहा कि जब उन्हें लगेगा कि अब उनका मन नहीं है, तभी वह क्रिकेट को अलविदा कहेंगे। उन्होंने कहा कि वह जब थक जाएंगे, तब क्रिकेट खेलना छोड़ देंगे। लेकिन अभी रिटायरमेंट के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं क्योंकि ऐसे विचार आपको नीचे खींचते हैं। अगर यह ख्याल आपके मन में आता है, तो इसका मतलब है कि आप पहले ही थक चुके हैं। और अगर आप थक चुके हैं, तो इसका मतलब है कि आप बोर हो चुके हैं। उन्होंने पहले भी कहा है, जिस दिन वह उठकर बोर महसूस करेंगे, उसी दिन क्रिकेट छोड़ देंगे। उन्होंने आगे कहा कि हां, जिस दिन उन्हें आलस या बोरियत महसूस होगी, वह छोड़ देंगे। लेकिन अभी ना तो बोर हुए हैं और ना ही आलसी। वह खेल का आनंद ले रहे हैं। नतीजे भी अच्छे और सकारात्मक हैं।

अपना 100 प्रतिशत देंगे शमी

शमी ने यह भी कहा कि वह मैदान पर हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि एक गेंदबाज के तौर पर वह अपना 100 प्रतिशत देंगे। वह अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे और उनसे जो उम्मीदें हैं, उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। बाकी वह अपनी किस्मत नहीं बदल सकते। वह सिर्फ अपने रवैये और दृढ़ संकल्प से योगदान दे सकते हैं। अगर लखनऊ ने उन पर भरोसा जताया है, तो वह अपना सब कुछ देंगे। लेकिन जब भी आप खेलते हैं, तो सबसे अहम चीज संतुष्टि होती है। क्या उन्हें उनकी मेहनत का फल मिलेगा? उन्होंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि उन्होंने कितना घरेलू क्रिकेट खेला है, बल्कि इस पर ध्यान दिया कि उनकी लय सही है या नहीं। अगर यही सही है, तो वह भविष्य के बारे में सोचते हैं।

मोहम्मद शमी के इस बयान से साफ है कि वह अभी भी क्रिकेट को लेकर पूरी तरह प्रेरित हैं और वापसी के लिए तैयार हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह फिर से टीम इंडिया में जगह बना पाते हैं या नहीं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पराजय के बाद ऋषभ पंत और लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच लंबी चर्चा

पराजय के बाद ऋषभ पंत और लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच लंबी चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us