• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

क्रुणाल पांड्या के नाम है आईपीएल में दो खास रिकॉर्ड

sports_master by sports_master
March 25, 2026
in आईपीएल 2026
0
क्रुणाल पांड्या के नाम है आईपीएल में दो खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। IPL 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जमकर तैयारी कर रही है। RCB ने 18 साल के बाद पिछले सीजन आईपीएल का खिताब जीता था। RCB को चैंपियन बनाने में वैसे तो पूरी टीम का योगदान रहा था। लेकिन एक खिलाड़ी जिसकी भूमिका सबसे ज्यादा रही वो थे ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या। क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल 2025 के फाइनल में मैच विनिंग प्रदर्शन किया था और RCB को खिताबी जीत दिलाई थी। आपको बता दें कि क्रुणाल पांड्या के नाम आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड है। ये काम अभी तक उनके अलावा कोई और खिलाड़ी नहीं कर पाया है।

क्रुणाल पांड्या ने दो आईपीएल फाइनल में जीता है POTM अवॉर्ड

क्रुणाल पांड्या एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक दो बार आईपीएल के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। वह आईपीएल 2017 के फाइनल में भी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके थे। उस वक्त क्रुणाल मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। उस सीजन मुंबई इंडियंस ने फाइनल में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स को हराया था। वहीं पिछले सीजन क्रुणाल ने ये कारनामा RCB के लिए किया था। RCB ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को मात दी थी। दोनों ही फाइनल में क्रुणाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया था।

आईपीएल 2017 के फाइनल में कैसा था क्रुणाल का प्रदर्शन?

आईपीएल 2017 का फाइनल एक लो स्कोरिंग मैच था। वहां मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए थे। उस मुकाबले में मुंबई को इस स्कोर तक पहुंचाने में क्रुणाल का योगदान काफी ज्यादा था। उन्होंने मुश्किल स्थिति में बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली थी। हालांकि उस मैच में गेंदबाजी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। मुंबई इंडियंस ने उस मैच को एक रन से जीता था।

RCB के लिए आईपीएल 2025 के फाइनल में क्रुणाल ने की थी जबरदस्त गेंदबाजी

आईपीएल 2025 के फाइनल में क्रुणाल पांड्या के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो वहां उन्होंने बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं किया था। बैटिंग में वह 5 बॉल में 4 रन बनाने में कामयाब रहे थे। वहीं बॉलिंग में उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। गेंदबाजी में उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर दो अहम विकेट अपने नाम किए थे। RCB ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाया था। जवाब में पंजाब किंग्स पूरा ओवर खेलने के बाद 184 रन ही बना सकी और 6 रन से मैच हार गई।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रिंकू सिंह  रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने पर बेहद खुश, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार माना

रिंकू सिंह रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने पर बेहद खुश, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us