• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कौन-कौन हैं डॉट बॉल महारथी ?

sports_master by sports_master
March 20, 2026
in आईपीएल
0
कौन-कौन हैं डॉट बॉल महारथी ?

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को आमतौर पर बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, जहां चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। हाल के सीजन में 250 से 300 रन तक के बड़े स्कोर भी आम हो गए हैं। बावजूद इसके, कुछ गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने इस हाई-स्कोरिंग फॉर्मेट में भी अपनी अलग पहचान बनाई है, खासकर डॉट बॉल (Top Five Dot Bowlers) डालने की क्षमता से।

भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम है। उन्होंने 2011 से अब तक 190 मैच खेले हैं और 4222 गेंदों में लगभग 1852 डॉट बॉल डाली हैं। इस दौरान उन्होंने 198 विकेट भी हासिल किए हैं। भुवनेश्वर इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते नजर आएंगे।

सुनील नरेन दूसरे स्थान पर

कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 189 मैचों में करीब 1720 डॉट गेंदें डाली हैं। नरेन ने अब तक 192 विकेट लिए हैं और अपनी किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

आर. अश्विन तीसरे नंबर पर

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 221 आईपीएल मैचों में 4710 गेंदें फेंकी, जिनमें से लगभग 1663 गेंदों पर बल्लेबाज रन नहीं बना सके। हालांकि, वे अब आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह और चावला भी टॉप-5 में

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 145 मैचों में 3337 गेंदें फेंकी हैं, जिनमें से लगभग 1397 डॉट बॉल रही हैं। उनके नाम 183 विकेट दर्ज हैं।

वहीं, स्पिनर पीयूष चावला पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 192 मैचों में 3850 गेंदें फेंकी, जिसमें 1358 डॉट गेंदें शामिल हैं और 192 विकेट अपने नाम किए।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
आईपीएल डेब्यू के बाद मिली गुमनामी

आईपीएल डेब्यू के बाद मिली गुमनामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us