• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विराट कोहली माइलस्टोन के करीब

sports_master by sports_master
March 17, 2026
in क्रिकेट
0
विराट कोहली माइलस्टोन के करीब

Virat Kohli: IPL 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। क्रिकेट फैंस को 28 मार्च से IPL का एक्शन देखने को मिलेगा। IPL के 19वें सीजन के पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

इस मुकाबले में सभी की नजरें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी होंगी। पिछले सीजन RCB को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले विराट कोहली बल्ले से कमाल करने के लिए बेताब होंगे। इस दौरान उनके पास बड़ा माइलस्टोन हासिल करने का मौका होगा।

गेल और रोहित के क्लब में होगी एंट्री

दरअसल, विराट कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शुमार हैं। इस लिस्ट में वह तीसरे पायदान पर हैं। कोहली इस सीजन 9 छक्के जड़ते ही IPL के इतिहास में 300 छक्के जड़ने वाले दूसरे भारतीय और ओवरऑल तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल कोहली के नाम 267 IPL मैचों की 259 पारियों में 291 छक्के दर्ज हैं।

IPL के इतिहास में अब तक सिर्फ 2 ही बल्लेबाज 300 छक्कों का आंकड़ा छू पाए हैं। इनमें T20 के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। गेल ने IPL में 350 से ज्यादा छक्के जड़े हैं, जबकि रोहित 302 छक्के जड़ चुके हैं। बता दें, IPL में अब तक 5 बल्लेबाज ही 250 से ज्यादा छक्के जड़ने में कामयाब हुए हैं। इनमें 3 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा छ्क्के जड़ने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल – 357
  • रोहित शर्मा – 302
  • विराट कोहली – 291
  • महेंद्र सिंह धोनी – 264
  • एबी डिविलियर्स – 251

गौरतलब है कि विराट कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने 39.54 के औसत और 132.85 के स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाए हैं। इसमें 8 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं। किंग कोहली IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 771 चौके जड़े हैं। IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली – 8661
  • रोहित शर्मा – 7046
  • शिखर धवन – 6769
  • डेविड वॉर्नर – 6565
  • सुरेश रैना – 5528
  • एमएस धोनी – 5439
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वर्ल्ड कप विजेता भारत की T20 टीम को रिकी पोंटिंग ने माना अब तक की सबसे मजबूत टीम

वर्ल्ड कप विजेता भारत की T20 टीम को रिकी पोंटिंग ने माना अब तक की सबसे मजबूत टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us