• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

युद्ध से सिर्फ नफरत ही बढ़ती है : राशिद खान

अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक कर 400 लोगों की जान ली

sports_master by sports_master
March 17, 2026
in क्रिकेट
0
युद्ध से सिर्फ नफरत ही बढ़ती है : राशिद खान

Rashid Khan On Air Strike: 16 मार्च की रात को पाकिस्तान ने एक बार फिर से अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया है। एयर स्ट्राइक के जरिए अफगानिस्तान के काबुल में पाकिस्तान ने तबाही मचाई है। इस हमले में अफगानिस्तान के लगभग 400 लोगों की जान गई है। इस एयर स्ट्राइक से अफगानिस्तान को काफी नुकसान हुआ।

इस बीच पाकिस्तान के इस हमले के बाद अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान समेत कई प्लेयर्स ने अपना दर्द बयां किया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक करके आम लोगों की जान ली है।

राशिद खान ने ट्वीट में क्या लिखा?

एयरस्ट्राइक की खबर से राशिद खान दुखी नजर आए। उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया। उन्होंने X पर लिखा कि पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से काबुल में नागरिकों के निधन को लेकर बहुत दुखी हूं। लोगों के घर, स्कूल और अस्पतालों पर जानबूझकर या गलती से हमला करना बहुत ज्यादा गलत है। खासकर रमजान के महीने में इस तरह की हरकत काफी दुख पहुंचा रही है।

अफगानिस्तान के स्पिनर ने आगे लिखा कि ये युद्ध सिर्फ नफरत बढ़ाएगा। मैं UN और मानवाधिकार एजेंसियों से अनुरोध करता हूं कि वो इस मामले की जांच करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं। मैं इस मुश्किल समय में अपने अफगानी लोगों के साथ खड़ा हूं। हम इस दुख के समय से बाहर निकलेंगे और एक देश के रूप में फिर आगे बढ़ेंगे। हम हमेशा से ऐसा करते आए हैं।

मोहम्मद नबी ने भी की पाकिस्तान की आलोचना

पाकिस्तान के इस एयर स्ट्राइक पर राशिद खान के अलावा अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी दुख जताया है। मोहम्मद नबी ने X पर पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि काबुल में आज रात एक अस्पताल में लोगों की उम्मीद मिट गई। इलाज के लिए अस्पताल आए युवकों को पाकिस्तान मिलेट्री ने बम धमाके से मार दिया। मां गेट पर अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं। रमदान की 28वीं रात को उन लोगों की जिंदगी छिन गई।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच है तनावपूर्ण स्थिति

बता दें कि पिछले काफी समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कुछ दिनों से कभी अफगानिस्तान पाकिस्तान पर हमला कर रहा है तो कभी पाकिस्तान अफगानिस्तान पर हमला कर रहा है ऐसे में दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। काबुल में ये हवाई हमला उस समय हुआ, जब खबर सामने आई कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर गोलीबारी हुई। इस हमले से हालांकि अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स भी टूट गए हैं। उन्होंने इस हमले पर दुख जाहिर किया है।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
आईपीएल की 10 टीमों को जानिए…

आईपीएल की 10 टीमों को जानिए...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us