• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

गावस्कर ने आगाह किया, पाकिस्तानी खिलाड़ी को टीम में शामिल करना संवेदनशील मामला

सनराइजर्स टीम की मालिक काव्या मारन ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार को अनुबंध किया

sports_master by sports_master
March 16, 2026
in Uncategorized
0
गावस्कर ने आगाह किया, पाकिस्तानी खिलाड़ी को टीम में शामिल करना संवेदनशील मामला

नई दिल्ली। IPL 2026 का 28 मार्च से आगाज होना है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अभी से चर्चा में हैं। हाल ही में हुए द हंड्रेड के ऑक्शन में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया था।

इस डील के बाद भारतीय फैंस खासा नाराज हो गए थे और सोशल मीडिया पर काव्या मारन और उनकी IPL फ्रैंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रोल करने लगे थे। अब इस विवाद पर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान सामने आया है। गावस्कर ने अबरार अहमद को लेकर सनराइजर्स फ्रैंचाइजी के मालिकों को आगाह किया है।

अबरार को 1.90 लाख पाउंड में खरीदा

सुनील गावस्कर ने अपने कॉलम में लिखा कि 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद से भारतीय फ्रैंचाइजी आमतौर पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बनाए रखती हैं। उनका कहना था कि जब किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को भुगतान किया जाता है और वह अपने देश में टैक्स देता है, तो वह पैसा अप्रत्यक्ष रूप से उन गतिविधियों में जा सकता है जो भारतीय नागरिकों और सैनिकों के लिए खतरा बनती हैं। गावस्कर ने यह भी कहा कि चाहे भुगतान किसी विदेशी लीग के जरिए हो, लेकिन अगर मालिक भारतीय है तो यह फैसला संवेदनशील माना जाएगा। दरअसल, सनराइजर्स लीड्स ने हाल ही में द हंड्रेड के ऑक्शन में अबरार अहमद को 1.90 लाख पाउंड में खरीदा। इस टीम की मालिकाना कंपनी की प्रमुख काव्या मारन हैं, जो सनराइजर्स हैदराबाद की भी मालकिन हैं।

टीम को झेलना पड़ सकता है विरोध 

पूर्व भारतीय कप्तान ने टीम के कोच डेनियल विटोरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के विटोरी शायद इस पूरे राजनीतिक और भावनात्मक संदर्भ को पूरी तरह न समझ पाएं, लेकिन फ्रैंचाइजी मालिकों को स्थिति की गंभीरता समझनी चाहिए थी और इस खरीद को रोकना चाहिए था। सुनील गावस्कर ने यह भी चेतावनी दी कि इस फैसले के कारण SRH टीम को भारतीय फैंस के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हर मैच में प्रदर्शन और विरोध देखने को मिल सकता है और यह भी संभव है कि फैंस टीम के मैचों से दूरी बना लें। उन्होंने अंत में कहा कि अभी भी वक्त है कि इस फैसले को पलटा जाए और सही निर्णय लिया जाए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
युवराज सिंह से पहले भी लग चुके हैं छह बॉल पर छह छक्के

युवराज सिंह से पहले भी लग चुके हैं छह बॉल पर छह छक्के

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us