लंदन।इंग्लैंड की 100 बॉल की लीग द हंड्रेड के ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार उस समय विराम लग गया, जब पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर को एक ऐसी फ्रेंचाइजी ने खरीद लिया, जिसका सीधा संबंध IPL से है।
इस एक डील ने न सिर्फ ऑक्शन का माहौल गर्म कर दिया, बल्कि इंग्लिश मीडिया में चल रही उन खबरों को भी गलत साबित कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि IPL से जुड़े मालिक पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदेंगे।
दरअसल, पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने 1,90,000 पाउंड यानी करीब 2.34 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। यह फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ग्रुप के स्वामित्व में है, जिसकी सह-मालकिन काव्या मारन हैं। बता दें, द हंड्रेड के ऑक्शन से पहले खबरें आई थी कि IPL से जुड़ी टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदेंगी। इस खबर के सामने आने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को बयान जारी करना पड़ा था।


