• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश

sports_master by sports_master
March 8, 2026
in टी-20 वर्ल्ड कप
0
T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश

अहमदाबाद। टी20 विश्व कप 2026 का आगाज करीब एक महीने पहले सात फरवरी को हुआ था। अब आज आठ मार्च की तारीख है और इसके फाइनल की बारी आ गई है। आज पता चल जाएगा कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का चैंपियन कौन होगा।

मुकाबला तो शाम को सात बजे शुरू होगा और साढ़े दस बजे के करीब खत्म होगा, लेकिन इस बीच ये जान लीजिए कि जो भी टीम आज का फाइनल मैच जीतेगी, उसे कितनी धनराशि दी जाएगी। इतना ही नहीं, जो टीम आज हारेगी, यानी उपविजेता रहेगी, उस पर भी धनवर्षा होगी। चलिए आपको बताते हैं कि आईसीसी ने इस साल के टी20 विश्व कप के लिए कुल प्राइज मनी कितनी रखी है।

भारतीय टीम चौथी बार खेल रही है टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। भारतीय टीम चौथी बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल रही है। अब तक भारत ने दो बार इस खिताब पर कब्जा किया है। साल 2007 में जब पहली बार टी20 विश्व कप हुआ था, तब भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में इस खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में फिर से भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की। अब भारत के पास तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का मौका है।

आईसीसी ने की है 120 करोड़ रुपये के प्राइज पूल की घोषणा

इस बीच आपको ये जानना चाहिए कि विजेता और उप विजेता के अलावा बाकी टीमों को कितना धन दिया जाएगा। वैसे तो आईसीसी ने ​प्राइज मनी का ऐलान डॉलर में किया है, लेकिन हम आपकी सहूलियत के लिए इसे रुपये में बताएंगे, ताकि आप आसानी से समझ सकें। आईसीसी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि इस बार का टोटल प्राइज पूल 120 करोड़ रुपये का होगा। यानी सभी टीमों को ​कुल मिलाकर इतनी रकम दी जाएगी। यानी विजेता और उप विजेता के अलावा सेमीफाइनल में जाने वाली चार टीमों, सुपर 8 में जाने वाली आठ टीमें और जो टीम पहले ही राउंड से बाहर हो गई थीं, उनके लिए भी प्राइज मनी रखा गया है।

आज का मैच जीतने वाली और चैंपियन बनने वाली टीम को मिलेंगे करीब 27 करोड़ रुपये

बात सबसे पहले करते हैं विजेता टीम की। यानी आज जो टीम मैच जीतेगी और खिताब पर कब्जा करेगी, उसे कितने रुपये दिए जाएंगे। टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली टीम को 27 करोड़ के करीब की रकम दी जाएगी। आईसीसी ने विजेता के लिए 3 मिलियन डॉलर के इनाम की घोषणा की है। चूंकि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत कम ज्यादा होती रहती है, इसलिए हम यहां आपको लगभग रकम ही बात पाएंगे। बाकी जगह इनाम दिया जाएगा, तब साफ हो जाएगा। यानी जो टीम विश्व विजेता बनेगी, उसे 27 करोड़ रुपये के करीब दिए जाएंगे। वहीं हराने वाली को 14 करोड़ के लगभग रुपये मिलेंगे। यानी जो टीम आज हारेगी, वो भी ज्यादा पीछे नहीं रहेगी।

बाकी टीमों को दी जाएगी इतनी रकम

इस साल के टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के अलावा इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थीं। भारत और न्यूजीलैंड जीतकर फाइनल में चली गई, वहीं इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका हारकार बाहर हो गईं। इन दोनों टीमों को 7.24 करोड़ रुपये की रकम दी जाएगी। इसके बाद नंबर 5 से 12 तक रहने वाली टीमों की अगर बात की जा तो उन्हें 3.48 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 13वें से 20वें स्थान पर जो टीमें रही हैं, उन्हें 2.29 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। हम आपको फिर से बता दें​ कि आईसीसी ने डॉलर में प्राइज मनी का ऐलान किया है, इसलिए रुपये में जो रकम हम आपको ​बता रहे हैं, वो थोड़ी सी अलग भी हो सकती है, इसका ध्यान रखिएगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अच्छे प्रदर्शन के आधार पर आईसीसी ने T20 टीम चुनी जिसमें भारत के चार खिलाड़ी शामिल

अच्छे प्रदर्शन के आधार पर आईसीसी ने T20 टीम चुनी जिसमें भारत के चार खिलाड़ी शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us