• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जिंम्बाब्वे की हार से फायदा मिल सकता है टीम इंडिया को

sports_master by sports_master
February 23, 2026
in टी-20 वर्ल्ड कप
0
जिंम्बाब्वे की हार से फायदा मिल सकता है टीम इंडिया को

नईदिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम भले ही टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से हार गई हो, लेकिन इसके बाद भी उसकी सेमीफाइनल में की राह अभी ज्यादा मुश्किल नहीं है। हालांकि टीम इंडिया संडे को साउथ अफ्रीका से 76 रन से भारी अंतर से हारी ​थी, लेकिन अब वेस्टइंडीज ने भारत का काम आसान कर दिया है। जिम्बाब्वे को इतनी बड़ी हार मिली है कि अब भारत का नेट रन रेट जो काफी नीचे चला गया था, अब जिम्बाब्वे से बेहतर नजर आ रहा है।

वेस्टइंडीज से मिली करारी हार के बाद जिम्बाब्वे का नेट रन कमजोर हो गया

जिम्बाब्वे पर मिली वेस्टइंडीज की जीत भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर है। इसका सीधा असर सेमीफाइनल की रेस और नेट रन रेट (NRR) के गणित पर पड़ता हुआ नजर आएगा। वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया है, इसके साथ ही वेस्टइंडीज के जहां दो अंक हो गए हैं, वहीं उनका नेट रन रेट भी अच्छा हो गया है। लेकिन जिम्बाब्वे का नेट रन रेट अब सीधा -5.350 का हो गया है। यानी टीम इंडिया से भी नीचे चला गया है। भले ही जिम्बाब्वे की टीम अपना पहला ही मैच हारी है और उसके दो मैच बाकी है, लेकिन अब जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की रेस से करीब करीब बाहर हो चुका है। इसका कारण बहुत खराब नेट रन रेट है।

भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज बीच सिमटा सेमीफाइनल का ​गणित

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज भारत के ही ग्रुप में है। इसलिए ग्रुप में सेमीफाइनल में जाने का मुख्य मुकाबला भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सिमटकर रह जाएगा। भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद रन रेट काफी खराब (-3.800) हो गया है। जिम्बाब्वे की इस बड़ी हार का मतलब है कि उसका रन रेट बहुत नीचे चला गया है। जो हमने आपको पहले बता ही दिया है। अब अगर भारत अपने अगले मैच में जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराने में कामयाब होता है तो भारत का रन रेट तेजी से सुधरेगा।

टीम इंडिया को जीतने होंगे अपने बचे हुए दोनों सुपर 8 के मैच

भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल के समीकरण बिल्कुल साफ हैं। टीम के अगले दो मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से हैं, जो उसे हर हाल में जीतने होंगे। इससे भारत के चार अंक हो जाएंगे। साउथ अफ्रीका की टीम एक मैच जीत चुकी है। अगर साउथ अफ्रीका ने भी वेस्टइंडीज को पीट दिया तो काम आसान हो जाएगा। इससे वेस्टइंडीज दो ही अंक पर रुक जाएगी और भारत के चार अंक हो जाएंगे। साउथ अफ्रीका पहले नंबर की टीम रहेगी और भारत दूसरे नंबर पर रहेगा। लेकिन अगर वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया तो उसके भी चार अंक हो जाएंगे। वहीं साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को हरा दिया तो चार टीमें बराबर चार चार अंक पर आ जाएंगी। जो बहुत ज्यादा टेंशन का विषय होगा। भारत के लिए अब अपने दो मैचों के अलावा वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका का मुकाबला भी काफी अहम होगा। कुल मिलाकर भारत की राह मुश्किल तो है, लेकिन इसे हासिल किया जा सकता है।

किस टीम का है कितना नेट रन रेट
वेस्टइंडीज : 5.350
साउथ अफ्रीका : 3.800
भारत : -3.800
जिम्बाब्वे : -5.350
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
श्रीलंका बाहर,पाकिस्तान की भी बन रही है संभावना

श्रीलंका बाहर,पाकिस्तान की भी बन रही है संभावना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us