• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

लगातार 3 शून्य के बाद भी अभिषेक शर्मा पर ही रहेगा भरोसा

sports_master by sports_master
February 21, 2026
in टी-20 वर्ल्ड कप
0
लगातार 3 शून्य के बाद भी अभिषेक शर्मा पर ही रहेगा भरोसा

अहमदाबाद ।आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम सुपर-8 में अपने अभियान का आगाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करेगी। दोनों टीमों के बीच ये अहम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

इस अहम मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कई अहम सवालों के जवाब दिए, जिसमें उन्होंने प्लेइंग 11 में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब भी दिया जिससे साफ हो गया कि संजू सैमसन को इस मैच में मौका मिलेगा या नहीं।

मैनेजमेंट फिलहाल बदलाव के मूड में नहीं है

भारतीय टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है, जिसमें उन्होंने तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सके हैं। ऐसे में उनकी जगह पर संजू सैमसन को मौका दिए जाने की भी चर्चा देखने को मिल रही थी, जिसको लेकर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल बदलाव के मूड में नहीं है। ऐसे में संजू सैमसन को मौका नहीं मिलने वाला है और अभिषेक ही सुपर-8 में टीम इंडिया के लिए ईशान किशन के साथ पारी की शुरूआत करते हुए दिखाई देंगे।

हम किसी भी तरह की विकेट पर खेलने के लिए तैयार हैं

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि हम किसी भी तरह की विकेट पर खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम अलग-अलग तरह की विकेट पर खेल रहे हैं, जब हमने वानखेड़े से अपना कैंपेन शुरू किया था, तब से लेकर आखिरी गेम तक जो हमने खेला और मुझे लगता है कि विकेट बहुत चैलेंजिंग नहीं थे, लेकिन थोड़े मुश्किल थे। हमने इतना क्रिकेट खेला है कि हम समझ गए हैं कि पावरप्ले के बाद हमें किस तरह की बैटिंग करनी है और फिर गेम को किस तरह से फिनिश करना है। अब टॉस को ओवररेटेड माना जाता है। अगर आप पहली पारी में अच्छी बैटिंग करते हैं, तो ओस होने पर भी, आप इस बॉलिंग यूनिट के साथ अच्छा डिफेंड कर पाएंगे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
टीम इंडिया की हार के खलनायक कई ?

टीम इंडिया की हार के खलनायक कई ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us