कोलंबो।टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सभी फैंस 15 फरवरी का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं, जिसमें उस दिन भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में ग्रुप-ए का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अब तक 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों को ही वह एकतरफा तरीके से अपने नाम करने में कामयाब रहे। वहीं पाकिस्तानी टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में उन्होंने काफी करीबी जीत हासिल की थी, जिसके बाद यूएसए के खिलाफ मैच को भी अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। ऐसे में भारत और पाकिस्तान दोनों के बीच होने वाले मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह सुपर-8 के क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं इस मैच से पहले श्रीलंकाई मौसम विभाग ने 15 फरवरी में कोलंबो के मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है।
15 फरवरी को भारी बारिश की संभावना जताई गई
श्रीलंकाई मौसम विभाग ने एक खास मौसम बुलेटिन जारी किया है जिसमें चेतावनी दी गई है कि 15 फरवरी के आसपास बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। नेचुरल हैजर्ड्स अर्ली वार्निंग सेंटर ने 13 फरवरी की सुबह 10:30 बजे नोटिस जारी करते हुए लोगों से इस बारे में भविष्य के अनुमानों और बुलेटिन पर ध्यान देने का अनुरोध किया है। इस चेतावनी के जारी होने के साथ ही खिलाड़ियों और फैंस के लिए ये बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं मानी जा रही है। मौसम को लेकर अनुमान जाहिर करने वाली एक्यूवेदर ने भी 15 फरवरी के दिन कोलंबो में 93 फीसदी तक बारिश होने की संभावना को जाहिर किया है।


