• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

नेपाल और इंग्लैंड के बीच हुआ थ्रिलर मैच

sports_master by sports_master
February 9, 2026
in टी-20 वर्ल्ड कप
0
नेपाल और इंग्लैंड के बीच हुआ थ्रिलर मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा दिन रोमांच से भरपूर रहा। दिन का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड और नेपाल के बीच हुआ, ये एक ऐसा मैच रहा जो क्रिकेट फैंस को कई सालों तक याद रहेगा। यह एक थ्रिलर मैच था, जहां इंग्लैंड को आखिरी गेंद पर जीत मिली। वहीं दिन के पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 180 से ज्यादा रन बनाकर भी मुकाबला हार गई। वहीं तीसरे मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ एक आसान जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड ने चेज किया 183 रन का टारगेट

चेन्नई।न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप डी में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। उन्होंने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने अनुभवी गुलबदिन नायब (63 रन) के शानदार अर्धशतक के बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर टिम सीफर्ट की 42 गेंद में 65 रन की पारी की बदौलत 17.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया। सीफर्ट को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

रोमांचक मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को हराया

मुंबई।दिन का दूसरा मैच इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला गया जो सबसे ज्यादा रोमांचक रहा। इंग्लैंड ने इस मैच में नेपाल के खिलाफ अंत में चार रनों से करीबी जीत दर्ज की। नेपाल इस मुकाबले में उलटफेर कर इतिहास रचने के बहुत करीब पहुंच गया था। लेकिन अंत में वह दबाव में बिखर गए। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम छह विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाने में कामयाब रही। नेपाल को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे लेकिन सैम करन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते सिर्फ पांच रन दिए। नेपाल को लोकेश बाम से काफी उम्मीदें थी। उन्होंने 20 गेंद में 39 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके।

श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ दर्ज की आसान जीत

कोलंबो।टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से करारी शिकस्त दी। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 20 ओवर बैटिंग करने के बाद छह विकेट पर 163 रनों का स्कोर खड़ा किया। लंका के लिए कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए नाबाद 56 रन बनाए। वहीं कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम को 19.5 ओवरों में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ड्रेसिंग रूम में मिला मोहम्मद सिराज को विशेष पुरस्कार

ड्रेसिंग रूम में मिला मोहम्मद सिराज को विशेष पुरस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us