• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वैभव की तूफानी बल्लेबाजी लेकिन शतक से दूर

sports_master by sports_master
February 4, 2026
in क्रिकेट
0
वैभव की तूफानी बल्लेबाजी लेकिन शतक से दूर

बुलवाओ। वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। वे भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में उतरे। ये एक अहम मुकाबला है और जब विरोधी टीम ने 300 से अधिक का स्कोर टांगा हो तो तब ऐसी ही बल्लेबाजी की जरूरत थी, जो वैभव ने की भी, लेकिन वे अपनी इस पारी को बड़ा नहीं कर पाए। हालांकि इसके बाद भी उनके बल्ले से 200 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से रन आए। 

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बना दिए 310 रन

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 310 रन बना लिए। इसके बाद भारत को जीत के लिए 311 रन चाहिए थे। भारत के खिलाफ अंडर 19 विश्व कप में पहली बार किसी टीम ने 300 से अधिक का स्कोर बनाया है। ऐसे में एक तूफानी आगाज की जरूरत थी, जो वैभव और एरॉन जार्ज ने देने की कोशिश की।

वैभव ने 33 बॉल पर ठोक दिए 68 रन

वैभव ने हमेशा की तरह धमाकेदार बल्लेबाजी की। उनके बल्ले से 33 बॉल पर 68 रन आए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। इस तरह से उनका स्ट्राइक रेट 206.06 का रहा। जब तक वैभव क्रीज पर थे, टारगेट छोटा लग रहा था। लेकिन वे अर्धशतक के बाद जब शतक की ओर बढ़े तो आक्रामक अंदाज के ही कारण आउट होकर पवे​लियन लौट गए।

वैभव के साथ एरॉन जार्ज ने दी थी जबरदस्त शुरुआत

जब भारत का पहला विकेट गिरा, तब भारत का स्कोर दसवें ओवर में 90 रन हो चुका था। अब आप समझिए कि 90 में से 68 रन तो केवल वैभव सूर्यवंशी के ही बल्ले से आए थे। दूसरे सलामी बल्लेबाज एरॉन जार्ज ने भी उनका पूरा साथ दिया। वे चौके लगाते रहे, लेकिन सिक्स के लिए नहीं गए। अगर वैभव थोड़ी देर और क्रीज पर टिकते तो भारत के लिए ये मैच और करीब आ जाता। अक्सर वैभव की यही कमी सामने आई है कि वे शुरुआत को अच्छी करते हैं, लेकिन उसके बाद उसे बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहते हैं। अभी भारत की पारी जारी है और टीम ने 100 से अधिक रन बना लिए हैं। देखना होगा क्या कप्तान आयुष अपनी टीम को फाइनल तक ले जा पाते हैं। टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 311 रन बनाने हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सूर्य कुमार का छलांग, ईशान किशन का कमाल

सूर्य कुमार का छलांग, ईशान किशन का कमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us