• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कार्लोस अल्कारेज ने 22 साल की उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर लिया

sports_master by sports_master
February 1, 2026
in टेनिस
0
कार्लोस अल्कारेज ने 22 साल की उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर लिया

मेलबर्न। टेनिस की दुनिया में एक नया इतिहास रचते हुए स्पेन के युवा स्टार कार्लोस अल्कारेज ने 22 साल की उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर लिया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के फाइनल में अल्कारेज ने सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच को रोमांचक मुकाबले में हराकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता। इसी के साथ अल्कारेज ने अपने करियर की वह आखिरी कड़ी भी पूरी कर ली, जो अब तक उनके ट्रॉफी कैबिनेट में नहीं थी।

वर्ल्ड नंबर-1 अल्कारेज के नाम अब कुल 7 ग्रैंड स्लैम खिताब हो चुके हैं। वह फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन दो-दो बार जीत चुके हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियन ओपन की ट्रॉफी उन्होंने पहली बार अपने नाम की। 22 साल और 272 दिन की उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर अल्कारेज टेनिस इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड 88 साल बाद तोड़ा, जो इससे पहले डॉन बज ने 1938 में 22 साल और 363 दिन की उम्र में बनाया था।

चैंपियन बनने पर मिली कितनी इनामी राशि?

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का खिताब जीतने के बाद कार्लोस अल्कारेज को 41 लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 38 करोड़ 5 लाख रुपये) की भारी-भरकम इनामी राशि मिली। यही रकम महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाली एलेना रिबाकिना को भी मिली, जिन्होंने फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया था। वहीं, उपविजेता नोवाक जोकोविच को 21 लाख 50 हजार डॉलर (करीब 19 करोड़ 71 लाख रुपये) की इनामी राशि मिली।

जोकोविच फिर ग्रैंड स्लैम जीतने से चूके

38 साल के नोवाक जोकोविच एक बार फिर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब से चूक गए। अगर वह यह खिताब जीतते तो टेनिस इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन जाते। फिलहाल वह मार्गरेट कोर्ट के साथ 24 ग्रैंड स्लैम खिताबों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। जोकोविच ने इससे पहले सेमीफाइनल में दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन जैनिक सिनर को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जिससे उनके 25वें खिताब की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। हालांकि, फाइनल में अल्कारेज ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए उनके सपने पर पानी फेर दिया। गौरतलब है कि जोकोविच ने US ओपन 2023 के बाद से कोई भी ग्रैंड स्लैम नहीं जीता है, जबकि अल्कारेज और जैनिक सिनर ने मिलकर पिछले 9 बड़े ग्रैंड स्लैम पर कब्जा जमाया है।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पाकिस्तान को 58 रन से हरा कर भारत सेमीफाइनल में

पाकिस्तान को 58 रन से हरा कर भारत सेमीफाइनल में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us