• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

35 साल के स्टर्लिंग ने रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

sports_master by sports_master
January 29, 2026
in क्रिकेट
0
35 साल के स्टर्लिंग ने रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

नईदिल्ली।T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा की बादशाहत का अंत हो गया है। रोहित शर्मा का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया। रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का कारनामा आयरलैंड के 35 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने कर दिखाया है।

दरअसल, रोहित शर्मा का सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। आयरलैंड के कप्तान और सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने रोहित का यह कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया है। पॉल ने UAE के खिलाफ पहले T20I मैच में उतरने के साथ ही यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। बता दें, रोहित शर्मा ने साल 2007 में अपने T20I करियर की शुरुआत की थी और 2024 T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। अपने 17 साल लंबे करियर में रोहित ने 159 T20I मैच खेले थे। करीब दो साल बाद यह रिकॉर्ड अब टूट चुका है।

स्टर्लिंग ने 160वें मैच में रचा इतिहास

आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने UAE के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने T20I करियर का 160वां मैच खेला। इसी के साथ वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। हालांकि, स्टर्लिंग अपने इस ऐतिहासिक मैच को यादगार नहीं बना सके और सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

T20I में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) – 160
  • रोहित शर्मा (भारत) – 159
  • जॉर्ज डॉकरेल (आयरलैंड) – 153
  • मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) – 148
  • जोस बटलर (इंग्लैंड) – 144

सचिन अब भी टेस्ट और ODI के बादशाह

जहां T20I में नया नाम सामने आया है, वहीं टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अब भी सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने अपने 23 साल के लंबे करियर में 200 टेस्ट मैच और 463 ODI मैच खेले हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सूर्यकुमार एक रिकॉर्ड के बेहद करीब

सूर्यकुमार एक रिकॉर्ड के बेहद करीब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us