• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जो रूट की 61वीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सेंचुरी लेकिन सचिन और विराट से बहुत पीछे

sports_master by sports_master
January 28, 2026
in क्रिकेट
0
जो रूट की 61वीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सेंचुरी लेकिन सचिन और विराट से बहुत पीछे

Joe Root ODI Century: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। टेस्ट के बाद अब वे वनडे में भी रोज नए नए इतिहास रचते चले जा रहे हैं। रूट ने श्रीलंका के खिलाफ एक और शानदार शतक ठोक दिया है। उनका ये शतक काफी धीमी मानी जाने वाली पिच पर आया है। अब सवाल उठना शुरू हो गया है कि जो रूट अब विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतकों से कितने पीछे रह गए हैं। जो रूट के पूरे करियर के बारे में इंडिया टीवी पर से रिपोर्ट पढ़िए।

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में जो रूट ने खेली शतकीय पारी

श्रीलंका और इंग्लैंड के ​बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में जो रूट ने धमाकेदार अंदाज में शतक ठोक दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में ये उनकी 61वीं सेंचुरी है। हालां​कि इसमें से टेस्ट में ज्यादा आई हैं, लेकिन वनडे में भी जब जो रूट उतरते हैं तो कमाल की बल्लेबाजी करते हैं। रूट ने इस मैच में 108 बॉल पर 111 रनों की जबरदस्त पारी खेली ओर आखिर तक आउट भी नहीं हुए। उन्होंने इस दौरान 9 चौके और एक आसामनी छक्का लगाया।

सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 100 शतक लगाए हैं। इसके बाद विराट कोहली का नाम आता है, जिन्होंने अब तक 85 सेंचुरी लगा दी हैं। रिकी पोंटिंग ने 71 और कुमार संगकारा ने 63 शतक इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं। जैक कैलिस के नाम 62 शतक हैं। इसके बाद अब जो रूट का नंबर आ गया है। जिन्होंने अब 61 शतक पूरे कर लिए हैं। हालांकि बात अगर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की करें तो उनसे जो रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में तो काफी पीछे हैं। सचिन से ही वे 39 शतक और विराट कोहली से 24 शतक पीछे हैं। उनकी बराबरी कर पाना रूट के लिए आसान तो कतई नहीं होगा।

वनडे में जो रूट का ये 20वां शतक, सईद अनवर और बाबर आजम की बराबरी पर पहुंचे

बात अगर वनडे क्रिकेट की करें तो उसमें रूट काफी पीछे हैं। विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 53 शतक लगाए हैं। 49 शतक के साथ सचिन तेंदुलकर इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। जो रूट की ये वनडे में 20वीं सेंचुरी हैं। इस लिस्ट में वे काफी नीचे आते हैं। हालांकि इस शतक के साथ ही रूट ने पाकिस्तान के सईद अनवर और बाबर आजम की बराबरी कर ली है। जिन्होंने वनडे में 20 शतक लगाए हैं।

श्रीलंका में जो रूट ने लगाया अपने करियर का पांचवां शतक

श्रीलंका में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में जो रूट ने भारत के शिखर धवन और वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ दिया है। दोनों ने श्रीलंका में चार चार शतक लगाए हैं, अब जो रूट का ये वहां पर पांचवां शतक है। इस मामले में भी केवल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ही उनसे आगे हैं। सचिन ने 9 और कोहली ने छह शतक श्रीलंका में लगाए हैं। जो रूट आज की तारीख में इंग्लैंड के कितने बड़े खिलाड़ी हैं, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जो रूट जहां एक ओर इंटरनेशनल क्रिकेट में 61 शतक लगा चुके हैं, वहीं दूसरे नंबर पर एलिस्टर कुक हैं, जिन्होंने केवल 38 ही शतक लगाए हैं। इनके बीच में और कोई है ही नहीं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 साल पूरे होने पर हार्दिक पंड्या भावुक हुए

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 साल पूरे होने पर हार्दिक पंड्या भावुक हुए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us