• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रनों की दौड़ में रोहित से आगे निकल पाएंगे सूर्या ?

sports_master by sports_master
January 24, 2026
in क्रिकेट
0
रनों की दौड़ में रोहित से आगे निकल पाएंगे सूर्या ?

नईदिल्ली।न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। उनके इसी पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 209 रन के टारगेट को बेहद आसानी से हासिल कर लिया। पिछले कुछ समय से सूर्या खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्या का फॉर्म में वापस आना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत हैं। इस बीच सूर्या के फॉर्म में वापस  आते ही फैंस के मन में एक बार फिर ये सवाल आने लगा है कि क्या वो इस फॉर्मेट में रन बनाने के मामले में भारत के रोहित शर्मा और पाकिस्तान के बाबर आजम से आगे निकल पाएंगे।

रोहित और सूर्यकुमार यादव के बीच है सिर्फ इतने रनों का अंतर

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। इस फॉर्मेट में रोहित ने 159 मैचों में 4231 रन बनाए थे। वहीं सूर्यकुमार यादव ने अब तक अपने करियर में 101 मैचों में 2902 रन बनाए हैं। वह सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड से सिर्फ 1329 रन पीछे हैं। सूर्या इस वक्त सिर्फ 35 साल के हैं और वह कम से कम सिर्फ तीन साल और खेलेंगे। अगर वह इसी फॉर्म से रन आगे भी रन बनाते हैं तो वह निश्चित रूप से रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। विराट से आगे निकलने के लिए सूर्या को 1287 रन बनाने होंगे।

क्या बाबर आजम से आगे निकल पाएंगे सूर्या?

वहीं बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए यहां से सूर्यकुमार यादव को 1528 रन और बनाने होंगे। लेकिन आपको बता दें कि बाबर ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल से संन्यास नहीं लिया है। वह आगामी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेंगे और फिर वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी खेलते हुए दिख सकते हैं। ऐसे में बाबर के रनों की संख्या में इजाफा देखने को मिल सकता है। अब देखना ये होगा कि बाबर कब तक T20I खेलना जारी रखते हैं। ऐसे में सूर्या टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन पाएंगे या नहीं ये आने वाले वक्त में पता चलेगा।

लंबे समय के बाद फॉर्म में लौटे सूर्या

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव लंबे समय बाद फॉर्म में वापस आए हैं। सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 32 रन बनाए थे लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है 23 गेंद में अर्धशतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में लंबे समय बाद 50 रन पूरे किए। इससे पहले उन्होंने अक्टूबर 2024 में अर्धशतक लगाया था, जिसके बाद उन्हें अगला अर्धशतक लगाने में 24 पारियां लगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जसप्रीत बुमराह को बार-बार आराम क्यों ?

जसप्रीत बुमराह को बार-बार आराम क्यों ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us